पत्रकार कल्याण बोर्ड और सुरक्षा कानून की मांग

कानपुर। कानपुर प्रेस क्लब की टीम ने आज लखनऊ में उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मुलाक़ात की। इस दौरान पत्रकारों से जुड़ी समस्याओं और उनके निराकरण के लिए वार्ता की l मांग की कि पत्रकार कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए। इसमें वरिष्ठ अनुभवी पत्रकारों, इनके प्रमुख संगठनों के पत्रकार प्रतिनिधियों, सूचना सचिव, सूचना निदेशक और वरिष्ठ अधिकारियों को रखा जाए। यह बोर्ड नियमावली तय करे।
पत्रकारों की सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य समस्याओं को ध्यान में रखते हुए योजना बनाए, जिसे सरकार मान्यता दे। पत्रकार सुरक्षा कानून भी शीघ्र लागू किया जाए। इस बाबत कानपुर प्रेस क्लब की ओर से उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर प्रेस क्लब के महामंत्री शैलेश अवस्थी, उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, मंत्री शिवराज साहू और रजत राजपूत मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
UP: 22 जिलों में कुदरत का रौद्र रूप, तूफान-बारिश से 111 की मौत, CM Yogi का आदेश- युद्धस्तर पर हो Relief Work  | 'सनातन धर्म को खत्म करने के लिए राजनीति में आया हूं', क्या उदयनिधि स्टालिन की राह पर चल रही विजय की पार्टी? अब TVK MLA ने दिया विवादित बयान | बंगाल के स्कूलों में प्रार्थना के दौरान 'वंदे मातरम' गाना हुआ अनिवार्य, CM सुवेंदु अधिकार का एक और बड़ा फैसला | ममता बनर्जी के वकील की पोशाक में कोर्ट में आने पर विवाद, बार काउंसिल ने मांग ली प्रैक्टिस डिटेल, वकालत पर उठे सवाल
Advertisement ×