कल्याणपुर क्षेत्र के सैलून की दुकान में लगी आग 

कानपुर। कल्याणपुर क्षेत्र में गुरूवार की सुबह एक सैलून की दुकान में आग लग गयी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गयी। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने पूरी दुकान को अपने कब्जे में ले लिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी।
जानकारी के अनुसार थाना कल्याणपुर क्षेत्र के एक सैलून में आचानक धुंआ उठता देख लोगों ने दमकल विभाग और 112 नं0 डायल कर के सूचना दी। इससे पहले दमकल टीम वहां पहुंचती आग ने सैलून की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर दमकल की गाडी पहुंच गयी और दमकल कर्मचारियों द्वारा आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नही चल सका है। वहीं कल्याणपुर थाना प्रभारी रईस अहमद ने बताया कि सैलून की दुकान में आग लगने की सूचना है, आग का कारण शाॅट शर्किट माना जा रहा है फिर भी जांच की जा रही है। दुकान में फर्नीचर, इलेक्ट्रिक सामान सहित सारी चीजे जल गयी है। दुकान मालिक स्मृति सिंह ने बताया कि बुधवार को रोज की तरह वह दुकान बंद कर आवास विकास-3 अपने निवास पर चले गये, उन्हे फोन पर दुकान में आग लगने की जानकारी हुई। बताया कि आग से उन्हे लाखों का नुकसान हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×