हाथों में जंजीर पहनाकर पदयात्रा और प्रदर्शन, चुनाव आयुक्त का फूंका पुतला

  • कांग्रेस ने निकाली विशाल पदयात्रा
कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में तिलक हाल से जिलाधिकारी कार्यालय तक हाथों में जंजीर पहनाकर जोरदार विरोध पैदल मार्च निकाला। कचहरी पे प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। मोदी, अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जोरदार नारे लगे।हज़ारों की संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विरोध के दौरान जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता हाथों में जंजीर पहने रहे और “ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो, जेल भेजो” के जोरदार नारे लगाए।पुलिस ने पहले कांग्रेसजनों को बैरीकेडिंग लगाकर बड़ा चौराहे पर रोका पर जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में आक्रोशित कांग्रेस जन माने नहीं और बैरीकेडिंग तोड़ते हुए सब्जी मंडी तक बढ़ गए।वहां सैकड़ों की तादाद में मौजूद पुलिसकर्मियों ने जिलाध्यक्ष समेत सभी कांग्रेसजनों को रोक लिया जिसपर कांग्रेसजन वहीं धरने पर बैठकर प्रदर्शन करने लगे।उसके बाद कांग्रेसजनों ने अध्यक्ष पवन गुप्ता के नेतृत्व में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और चुनावी पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। कांग्रेस मांग करत है कि ज्ञानेश कुमार को तत्काल बर्खास्त कर जेल भेजा जाए तथा मोदी और अमित शाह देश से माफी मांगें।पवन गुप्ता ने कहा कि 2024 लोकसभा सहित हरियाणा, महाराष्ट्र और बिहार चुनावों में सामने आए चुनावी अनियमितताओं के आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
किताब जहर से भरी है, शिंदे नेतृत्व वाली शिवसेना ने सोनिया गांधी की आत्मकथा का विरोध किया, सावरकर की निंदा पर फाड़े पन्ने .... Gorakhpur में काशी की तरह BJP का आएगा डबल जीरो, अखिलेश यादव का दावा | गाजियाबाद CJM कोर्ट से आजम खान को मिली अंतरिम जमानत, 50-50 हजार के दो जमानती और पर्सनल बॉन्ड की शर्त पर कोर्ट से मिली बेल ..... बड़ा फैसला...30 नवंबर तक सऊदी अरब के लिए नहीं उड़ेंगी फ्लाइट्स |      Pratapgarh में बोले Dhirendra Shastri, सनातन को बाहरी ताकतों से नहीं भीतर के तत्वों से खतरा ........... CM मोहन यादव ने सफाईकर्मियों पर की पुष्प वर्षा, कहा- भोजन कराने से ज्यादा पत्तल उठाने में पुण्य | लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर, कुलगाम हमले के मास्टरमाइंड ने मस्जिद में घंटों छिपकर की थी जान बचाने की कोशिश ................. UP:अंबेडकरनगर में सुपारी किलर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर
Advertisement ×