कुड़नी मार्ग पर ब्रिटिशकालीन पुल जल प्रवाह के चलते नहर में समाया

कानपुर। कानपुर(आउटर)साढ़-कुड़नी मार्ग पर बरईगढ़ गांव के पास रामगंगा नहर पर बना पुराना पुल रविवार भोर में बीच से टूटकर नहर में गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय कोई मौजूद नहीं था।
ग्रामीणों ने नहर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि पुल की जर्जर हालत और नहर कटान के बावजूद समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं विभाग का कहना है कि अधिक जल प्रवाह के कारण पुल ढह गया। निर्माणाधीन नए पुल से आवागमन शुरू करा दिया गया है, जल्द रेलिंग लगाने का दावा।
जेई आशीष पाल ने बताया कि बरईगढ़ नहर पुल कई वर्ष पुराना था और अधिक जल प्रवाह के कारण क्षतिग्रस्त होकर गिर गया। उन्होंने बताया कि पास में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा नए पुल का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे आवागमन शुरू करा दिया गया है। जल्द ही नए पुल पर रेलिंग लगाने का कार्य भी पूरा कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×