नाला धसने पर परीक्षार्थी हुए हादसे का शिकार, बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए थे परीक्षार्थी 

कानपुर। मकराबर्टगंज स्थित केडी पैलेस के पास नाले की स्लैब टूटने से लगभग 20-25 परीक्षार्थी नाले में गिर गए। ये तो अच्छा हुआ कि किसी प्रकार की जन हानि नहीं हुई। समय रहते सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया।
मकराबर्टगंज स्थित केडी पैलेस के पास नाले के ऊपर बनी फोटोकॉपी की दुकान पर काफी भीड़ जमा थी।बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए परीक्षार्थी दुकान से फोटोकॉपी करा रहे थे। कि अचानक नाले की स्लैब टूट गई और लगभग 20-25 परीक्षार्थी नाले में गिर गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हादसे में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार नाले में गैस के दबाव के कारण हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
गाजियाबाद पुलिस ने सूर्या के हत्यारे असद को एनकाउंटर में किया ढेर, बकरीद के दिन 'बकरे की बलि' की बात कह चाकू मारकर की थी हत्या  | हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, खाई में गिरी टैक्सी, 8 लोगों की मौत | बंगले को खाली नहीं करने पर अड़ी राबड़ी देवी, अब 15 दिनों का मिला अल्टीमेटम; पप्पू यादव बोले- वो मां समान, अपमानित मत कीजिए | सादगी से होगा DK Shivakumar का शपथ ग्रहण समारोह, महंगाई के चलते Congress ने भव्य आयोजन किया रद्द
Advertisement ×