कोचिंग संचालक का संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला शव

कानपुर। थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत स्थित एक कोचिंग संस्थान के अंदर एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक किदवई नगर का रहने वाला था। शव मिल ने की सूचना  पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की गई।
थाना नवाबगंज क्षेत्रान्तर्गत एक व्यक्ति की संदिग्ध मृत्यु के संबंध में पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि मृतक की पहचान प्रकाश चंद्र गुप्ता पुत्र स्व. रमेश चंद्र गुप्ता, उम्र लगभग 47 वर्ष, निवासी-के ब्लॉक, यशोदा नगर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। मृतक Data Expert Coaching Institute से संबंधित थे। कहा कि प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। मृत्यु के कारणों एवं घटना की परिस्थितियों का स्पष्ट निर्धारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर किया जाएगा।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। परिजनों के अनुसार मृतक बीती रात्रि घर नहीं पहुंचे थे तथा उन्होंने आईपीएल मैच देखने की बात कही थी। मृतक का शव कोचिंग संस्थान के अंदर पाया गया। मौके पर निरीक्षण के दौरान मृतक की एक आंख के ऊपर चोट का निशान तथा मुंह से रक्तस्राव पाया गया। घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट एवं अन्य संबंधित टीमें मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलन एवं जांच की कार्रवाई कर रही हैं। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×