मौसम विभाग का रेड अलर्ट, मुख्यमंत्री ने की लोगों से अपील- 26-27 सितंबर को अनावश्यक यात्रा से बचें

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश होने की चेतावनी जारी करते हुए रेड अलर्ट जारी है। राज्य में अगले दो दिनों,  26 और 27 सितंबर को भारी बारिश की आशंका जाती गई है। IMD द्वारा अलर्ट के बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा प्रबंधन और पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन से बात की और सभी संबंधित जिलों और विभागों को जरूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 26 सितंबर को पांच जिलों के लिए रेड अलर्ट, पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और तीन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। 26 सितंबर को बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर रेड अलर्ट के दायरे में हैं, जबकि देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, रुद्रप्रयाग, चमोली और अल्मोड़ा ऑरेंज अलर्ट के दायरे में हैं। हरिद्वार, उत्तरकाशी और टिहरी गढ़वाल येलो अलर्ट के दायरे में हैं।

27 सितंबर को देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल और हरिद्वार के लिए रेड अलर्ट; उत्तरकाशी, चमोली, नैनीताल और रुद्रप्रयाग के लिए ऑरेंज अलर्ट; और बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को रेड और ऑरेंज अलर्ट वाले जिलों में ज्यादा सतर्कता बरतने, संवेदनशील इलाकों पर लगातार नजर रखने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्यों के लिए सभी इंतज़ाम पहले से ही मौजूद हों। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि जिला आपातकालीन संचालन केंद्र सक्रिय रहें और स्थानीय स्तर पर मौसम की चेतावनी तुरंत पहुंचाई जाए।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी रेड अलर्ट को देखते हुए प्रदेशवासियों और पर्यटकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि रेड अलर्ट के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और बेहद जरूरी होने पर ही मौसम एवं सड़क की स्थिति की जानकारी लेकर यात्रा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
''आतंकी हाफिज सईद पर कब मुकदमा चलाएंगे?' UN हेडक्वार्टर में जब भारतीय पत्रकार ने पूछा सवाल तो दुम दबाकर भागे पाकिस्तान PM शहबाज शरीफ | चक्रवात अर्नब का UP में दिखेगा असर, IMD ने जारी किया 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट; लखनऊ-कानपुर समेत कई जिलों में शनिवार स्कूल बंद ... PM Modi बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी |      कानपुर : पापा अय्याश थे, महिलाओं पर लुटाते लाखों कैश और मुझे सिर्फ 40 हजार...बिजनेसमैन विनीत मिनोचा हत्याकांड में बेटे ने कबूला जुर्म, बहू निकली बेगुनाह | CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर लखनऊ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, बवाल के बाद पुलिस ने कई को हिरासत में लिया .... खराब मौसम के कारण कानपुर के सभी स्कूल 26 सितम्बर को रहेंगे बंद
Advertisement ×