यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने की समीक्षा गोष्ठी

  • कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों व नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए की बैठक
कानपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की प्रस्तावित लिखित परीक्षा को पूर्णतः निष्पक्ष, पारदर्शी और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) कानपुर जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) के माध्यम से एक उच्च स्तरीय समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कानपुर जोन के समस्त जनपद प्रभारियों, जिलाधिकारियों, नोडल अधिकारियों (पुलिस व प्रशासन) तथा सुरक्षा, गोपनीय एवं संचालन से जुड़ी कार्यदायी संस्थाओं के साथ परीक्षा की तैयारियों, सुरक्षा प्रबंधों और संवेदनशील बिंदुओं की गहन समीक्षा की उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक स्तर पर अधिकारियों का उत्तरदायित्व सुनिश्चित किया जाए और पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के बीच बेहतर एवं प्रभावी समन्वय स्थापित रखा जाए, ताकि परीक्षा प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की चूक न हो एडीजी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि केंद्रों पर आने वाले अभ्यर्थियों को एक सुरक्षित और सुगम वातावरण उपलब्ध कराया जाए।
इसके साथ ही, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी प्रकार की संवेदनशील या भ्रामक सूचनाओं पर सतत व पैनी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए उन्होंने कहा कि गड़बड़ी फैलाने वाले तत्वों के खिलाफ त्वरित और कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए इस महत्वपूर्ण डिजिटल समीक्षा गोष्ठी में एडीजी कानपुर जोन के साथ मुख्य रूप से पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरि और पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) कानपुर परिक्षेत्र हरीश चन्दर भी उपस्थित रहे दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने भी अपने-अपने परिक्षेत्र में परीक्षा को लेकर की गई तैयारियों और सुरक्षा खाके की जानकारी साझा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'सोनम जैसी को जेल जाना ही होगा, उसे फांसी हो, आखिरी समय में मैं अपने बेटे का चेहरा भी नहीं देख पाई...', राजा रघुवंशी की मां का छलका दर्द, | CJI प्रोटेस्‍ट के चलते बंद मेट्रो स्‍टेशनों से वकीलों को हुई परेशानी तो सुप्रीम कोर्ट हुआ सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- दोपहर तक नहीं खुले तो मैं खुद दखल दूंगा | हिंसा से समाधान नहीं: Anna Hazare ने Police लाठीचार्ज को बताया गलत, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की | मायावती की NEET Paper Leak पर अपील: सरकार-प्रदर्शनकारी मिलकर निकालें समाधान
Advertisement ×