बंगाल पुलिस ने TMC नेता जहांगीर खान की हाफ पैंट में निकाली परेड

पश्चिम बंगाल चुनाव में खुद को ‘पुष्पा’ बताने वाले TMC नेता जहांगीर खान अब पुलिस की गिरफ्तर में हैं। बंगाल पुलिस की STF ने बीते दिनों उन्हें गिरफ्तार किया था। अब फाल्टा इलाके में जहांगीर की पुलिस ने हाफ पैंट में परेड निकाली है। वह फाल्टा सीट से ही TMC के उम्मीदवार थे। बाद में रीपोलिंग में उन्होंने अपना नाम वापस ले लिया था।

जहांगीर को बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। वह कई दिनों से फरार चल रहे थे। बताया गया कि जहांगीर नेपाल भागने की फिराक में थे। इससे पहले पुलिस ने उन्हें दबोच लिया।

जहांगीर खान पर कई FIR दर्ज हुई थी। इनमें चुनाव के दौरान दक्षिण 24 परगना निर्वाचन क्षेत्र में EVM पर BJP के चुनाव चिह्न को टेप से ढककर छेड़छाड़ करने के आरोप भी शामिल हैं। बंगाल चुनाव के दौरान जहांगीर खान अपने ‘पुष्पा’ वाले बयान के लिए काफी सुर्खियों में आए थे।

उनकी बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर के रूप में तैनात यूपी के चर्चित IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ जुबानी जंग ने काफी चर्चाएं बटोरी थीं। जहांगीर का एक बयान काफी वायरल हुआ था कि यह बंगाल है, अगर वह (अजय पाल शर्मा) सिंघम हैं, तो मैं ‘पुष्पा’ हूं।

फाल्टा विधानसभा क्षेत्र डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र में आता है, जो तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है।

फाल्टा में 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान मतदान हुए थे। हालांकि बाद में चुनाव आयोग ने चुनाव तो रद्द कर दिया और दोबारा री-पोलिंग की घोषणा हुई। वहीं, री-पोलिंग से पहले जहांगीर खान ने मैदान छोड़ दिया था और अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली थी।

पश्चिम बंगाल चुनाव में TMC की करारी हार के बाद जहांगीर के सुर बदल गए थे। 21 मई को फाल्टा सीट पर दोबारा चुनाव हुआ और 24 मई 2026 को पुनर्मतदान के नतीजों सामने आए। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार देबांशु पांडा ने बड़े अंतर ने शानदार जीत दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×