आगामी मोहर्रम पर्व के दृष्टिगत जन समूह के साथ गोष्ठी की गई आयोजित

कानपुर। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) दीपेंद्र नाथ चौधरी द्वारा परम पुरवा चौकी थाना जूही मे गोष्ठी आयोजित की गई।
गोष्ठी के दौरान कहा गया कि जुलूस केवल पूर्व-निर्धारित और प्रशासन द्वारा स्वीकृत मार्गों से ही निकाला जाए। मार्ग में कोई भी बदलाव न करें। जुलूस को निर्धारित समय पर शुरू करें और तय समय सीमा के भीतर ही समाप्त करें। इसमें देरी करने से बचें। जुलूस के दौरान कोई भी भड़काऊ नारा, भाषण या आपत्तिजनक सामग्री का प्रदर्शन न हो। सोशल मीडिया पर फैलने वाली भ्रामक खबरों या अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें आगे बढ़ाएं। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दें।
जुलूस में असलहे, तलवार, लाठी या अन्य घातक हथियारों का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित है। डीजे या तेज आवाज वाले लाउडस्पीकर का प्रयोग न करें। सुप्रीम कोर्ट के ध्वनि प्रदूषण संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें। जुलूस के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए स्वयंसेवक तैनात करें ताकि आपातकालीन वाहनों (एंबुलेंस, फायर ब्रिगेड) को रास्ता दिया जा सके।
जुलूस की वीडियोग्राफी की जाएगी। किसी भी प्रकार का कानून उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरे का सम्मान करें। किसी भी स्थिति में पुलिस के काम में बाधा न डालें। आयोजक स्थानीय शांति समिति के सदस्यों के साथ निरंतर संपर्क में रहें। गोष्ठी में अपर पुलिस उपायुक्त (दक्षिण)  योगेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त बाबूपुरवा सहित जूही  थाना प्रभारी  उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×