वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक ने की बैठक 

कानपुर। अनुपम कुलश्रेष्ठ, अपर पुलिस महानिदेशक, कानपुर जोन, कानपुर द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक, झांसी परिक्षेत्र, पुलिस उपमहानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, कानपुर, जोन के समस्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक, कानपुर जोन बोर्ड ऑब्जर्वर, मुख्य नोडल अधिकारी/नोडल अधिकारी (पुलिस/प्रशासन), डीवी/पीएसटी दल, कार्यदायी संस्था सुरक्षा एवं परीक्षा संचालन के प्रतिनिधि व सुरक्षा एवं ड्यिूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में दिनांक 15.06.2026 से प्रारम्भ होने वाली पुलिस उपनिरीक्षक एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 के अन्तर्गत अभिलेखों की समीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण तथा भर्ती प्रक्रिया से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु रूप से सम्पन्न कराए जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए तथा सभी अधिकारियों को निर्धारित मानकों एवं शासनादेशों के अनुरूप कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×