श्री हंस मंदिर आश्रम में योग प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन 

कानपुर।  मानव उत्थान सेवा समिति के तत्वाधान में श्री सतपाल जी महाराज की प्रेरणा से श्री हंस मंदिर आश्रम में आगामी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में योग प्रशिक्षण  शिविर का आयोजन किया गया। योग शिविर का शुभारंभ श्री हंस मंदिर प्रभारी साध्वी चंदन बाई साध्वी प्रज्ञा बाई द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
योग प्रशिक्षक योगाचार्य शैलेंद्र पाल ने आश्रम परिसर में उपस्थित लोगों को योगिक सूक्ष्म क्रियाएं एवं  ताड़ासन, कोणासन अर्ध चक्रासन, भद्रासन , भुजंगासन पवनमुक्तासन, उत्तानपादासन, एवं कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम प्राणायाम, शीतली प्राणायाम, भ्रामरी प्राणायाम व ध्यान का अभ्यास कराया गया। योगाचार्य ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की योग जीवन के रहस्य को जानने का विज्ञान है जो शरीर आत्मा और मन के स्तर पर समरस रूप में जीवन जीने की कला है। योगासन इसका बाहरी व स्थूल रूप है।
योग करने से हमारा शारीरिक, मानसिक, आध्यात्मिक व चारित्रिक विकास होता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से योग प्रशिक्षक ग्रीस सिंगारी, योग प्रशिक्षक शिखा वर्मा, योगाचार्य अमित यादव, फार्मासिस्ट ओम नारायण साहू, करन कठेरिया, अंशु सोनी अंशु , दीपक गुप्ता, श्रीकांत मिथिलेश सोनी, माया दीक्षित आदि लोगों का विशेष योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×