साइबर अपराध जागरूकता शिविर का किया गया सफल आयोजन

  • जागरूक बनें, सुरक्षित रहें — साइबर अपराधों से बचें
कानपुर। अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति द्वारा CISF लाइन, नई कॉलोनी, पनकी में पुलिस उपायुक्त पश्चिम, एस. एम. कासिम आबिदी के मुख्य आतिथ्य में साइबर सेल पश्चिम जोन की ओर से साइबर अपराध जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करना तथा डिजिटल माध्यमों से होने वाली ठगी एवं अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने कहा कि वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराध लगातार नए स्वरूप में सामने आ रहे हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक का जागरूक एवं सतर्क रहना अत्यंत आवश्यक है।
उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव हेतु निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रकाश डाला
साइबर ठगी एवं ऑनलाइन फ्रॉड से सतर्क रहें।
किसी भी व्यक्ति के साथ OTP, बैंकिंग विवरण एवं पासवर्ड साझा न करें।
डिजिटल अरेस्ट, फर्जी कॉल एवं फर्जी सरकारी अधिकारियों से सावधान रहें।
संदिग्ध लिंक एवं फर्जी निवेश योजनाओं से बचें।
साइबर अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।
राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शीघ्र शिकायत दर्ज कराएं।
शिविर में साइबर सेल पश्चिम जोन द्वारा निम्न विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई
ऑनलाइन बैंकिंग सुरक्षा
सोशल मीडिया सुरक्षा
फिशिंग लिंक की पहचान
फर्जी निवेश योजनाओं से बचाव
डिजिटल अरेस्ट से संबंधित जागरूकता
साइबर अपराधों की रिपोर्टिंग प्रक्रिया
इस अवसर पर विजय बहादुर महाप्रबंधक, पनकी परियोजना एवं अनुपम त्रिपाठी, डिप्टी कमांडेंट, CISF पनकी, अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेयी, महासचिव  योगेश बाजपेयी एवं सचिव गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नागरिक, CISF कर्मी, कर्मचारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'साधु' बन संसद परिसर में 'ड्रामा' करना पप्पू यादव को पड़ा भारी, दिल्ली के थाने में शिकायत दर्ज, धार्मिक भावना आहत करने का लगा आरोप | 'मेरी आंखों में आंसू आ गए', PM मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा के इस्तेमाल मामले में पवन कल्याण ने जताया दुख; बोले- मुझे बहुत गहरी चोट पहुंची | एक लाख बार गर्दन कटाने के लिए तैयार, अपने खिलाफ FIR को लेकर भड़के पप्पू यादव; गोविंद गिरि महाराज और चंपत राय को बताया अपराधी | PM Modi के माफी Video पर Dipke का पलटवार: क्या आप सिर्फ़ Reel के लिए माफ करेंगे या केस भी वापस लेंगे
Advertisement ×