शादी कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पुलिस ने किया पर्दाफाश

कानपुर। साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर ने शादी कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए एक मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया तथा 23 टेलीकॉलर्स से पूछताछ की जा रही है।
गिरोह सोशल मीडिया व मैट्रिमोनियल प्लेटफॉर्म से लोगों का डेटा लेकर फर्जी महिला प्रोफाइल, AI से संपादित फोटो एवं महिला टेलीकॉलर्स के माध्यम से विश्वास अर्जित कर विभिन्न शुल्कों के नाम पर ऑनलाइन धनराशि वसूलता था। कार्रवाई के दौरान मोबाइल फोन, कंप्यूटर सिस्टम, बैंकिंग दस्तावेज, एटीएम कार्ड, क्यूआर कोड सहित बड़ी मात्रा में डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य बरामद किए गए। प्रकरण में अन्य अभियुक्तों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×