कानपुर। अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी की घटना से आहत कांग्रेसजनों ने हनुमान मंदिर में ढोलक, मंजीरा बजाकर और हनुमान चालीसा पढ़कर की पूजा-अर्चना, सद्बुद्धि के साथ निष्पक्ष जांच की मांग की
कांग्रेसजनों ने मेस्टन रोड बीच वाला मंदिर राम जानकी मंदिर पहुंचकर ढोलक मंजीरा बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए विधिवत प्रार्थना की तथा भगवान राम और हनुमान जी से शासन, प्रशासन एवं मंदिर ट्रस्ट को सद्बुद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही सरकार से इस पूरे प्रकरण की समयबद्ध, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने की मांग उठाई।
जांच के लिए गठित SIT के मुखिया भी संदिग्ध हैं क्योंकि खुद जांच के घेरे में हैं,तो निष्पक्ष जांच कैसे संभव है।अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि अयोध्या में ऐसे पवित्र स्थल पर चढ़ावे और मंदिर की संपत्ति से जुड़ी अनियमितताओं एवं चोरी की खबरों ने प्रत्येक राम भक्त की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है। पवन गुप्ता ने कहा कि यदि भगवान राम के मंदिर में भी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित चढ़ावा सुरक्षित नहीं है, तो यह अत्यंत चिंताजनक स्थिति है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए सच्चाई को जनता के सामने लाना चाहिए।
इस दौरान संजय शाह, दिलीप बाजपेई, धर्मेन्द्र सिंह, रामजी दुबे, आशुतोष शुक्ला, विवेक पाल, शांतनु दीक्षित, मुकेश कनौजिया, विषनाथ जायसवाल, नीरज तिवारी, नागेंद्र यादव, दिनेश चौधरी, मनोज अवस्थी, रवि बाजपेई, सुधीर साहू, विनोद अवस्थी आदि उपस्थित रहे।
