यूपीकैटेट 2026 : परास्नातक प्रवेश परीक्षा में 70 तथा एबीएम में 21 रहे अनुपस्थित

कानपुर। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपीकैटेट-2026) के तहत बृहस्पतिवार को परास्नातक (पीजी), पी एचडी एवं एबीएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए कानपुर के तीन परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा हुई।विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार स्नातकोत्तर एवं पी एचडी प्रवेश परीक्षा के लिए 785 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 715 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 70 अनुपस्थित रहे।
इसी प्रकार द्वितीय पाली में एबीएम प्रवेश परीक्षा हेतु 132 छात्र पंजीकृत थे जिनमें 111 ने प्रवेश परीक्षा दी तथा 21 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। कुलसचिव रेनू सिंह ने सभी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कानपुर में जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज पनकी रोड कल्याणपुर तथा सरदार पटेल पब्लिक स्कूल जूही बर्रा, को परीक्षा केंद्र बनाया गया। परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की पहचान पत्रों की जांच, बायोमेट्रिक सत्यापन और आवश्यक दस्तावेजों के मिलान के बाद ही प्रवेश दिया गया।
सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई, जबकि नकल रोकने के लिए उड़न दस्ते सक्रिय रहे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉक्टर खलील खान ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी और नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराई गई। यूपीकैटेट के माध्यम से प्रदेश के कृषि विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर सहित कृषि, उद्यान, वानिकी, कृषि अभियांत्रिकी, पशु चिकित्सा एवं अन्य कृषि संबंधी पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार परीक्षा परिणाम 30 जून को घोषित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके बाद ऑनलाइन काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके आधार पर विभिन्न कृषि विश्वविद्यालयों एवं संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नेपाल में हिमस्खलन से भीषण तबाही: 2 लोगों की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी ............. Gorakhpur में जलभराव पर MP Ravi Kishan और BJP पार्षद में फोन पर नोकझोंक, Video सामने आया | आशुतोष रांका सहित CJP के कई नेताओं को असम पुलिस ने हिरासत में लिया, अभिजीत दीपके बोले- अनजान जगह पर ले जाया गया, मिलने भी नहीं दिया जा रहा |      राघव चड्डा ने प्रीपेड यूजर्स की करा दी मौज, अब 30 दिन की वैलिडिटी के साथ आएंगे मोबाइल प्रीपेड प्लांस, साल में 13 की जगह होंगे 12 रिचार्ज | जिन्ना फिर से पैदा हुए हैं, ओवैसी उनमें से एक हैं", SIR विवाद पर गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला ............ SIR और वोट चोरी पर सियासी घमासान, Rekha Gupta ने विपक्ष को घेरा
Advertisement ×