कल से शुरू होंगे शादी-विवाह के साथ अन्य शुभ कार्य

कानपुर। लगभग एक माह चले पुरूषोत्म मास का समापन 15 जून को सोमवती अमावस्या के साथ समाप्त होने के साथ ही 16 जून से ज्येष्ठ मास का आरंभ हो चुका है। और अब इसके साथ ही 19 जून से शादी-विवाह के साथ अन्य शुभ कार्य शुरू हो जायेगे।
पं0 राकेश तिवारी ने बताया कि एक माह से चल रहे पुरूषोत्म मास का समापन 15 जून को पूर्ण आस्था के साथ हुआ। इस दौरान श्री विष्णु जी के इस मास में भक्तों द्वारा विभिन्न धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान किए गये। इस पुरूषोत्तम मास को अधिक मास भी कहते है और यह भगवान विष्णु को समर्पित है तो तीन वर्ष में एक बार आता है। पुरूषोत्तम मास के बाद आज से शुभ दिनों की शुरूआत हो चुकी है।
इन दिनों सभी मांगलिक कार्य किए जा सकते है। वहीं बताया कि जुलाई में1,2,6,7,8,11 व 12 जुलाई को विवाह की तिथियां है। इसके उपरान्त जुलाई की 25 तारीख से फिर चातुर्मास शुरू हो जायेगे जिसके बाद चार महीनो शादी-विवाह का कार्य नही हो सकेगा। नवम्बर माह की 20 तारीख से फिर मांगलिक कार्य किए जा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया | 'सरकार हमारी आवाज दबा रही है, 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता', छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक | अमेरिका में तेज भूकंप के झटकों के बाद हड़कंप, कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कई देशों में महसूस हुए झटके | अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, 3 सप्ताह के लिए विदेश जाने की मिली इजाजत.... MP के पड़ाना गांव के पास भीषण सड़क हादसा, नाले में गिरी ईको वैन, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
Advertisement ×