जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

  • IGRS में सुधार, लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण एवं योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के दिए निर्देश
कानपुर। जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर ने विकास भवन स्थित विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने  कार्यालयों की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने IGRS की रैंकिंग में सुधार हेतु विभागों में डेडिकेटेड स्टाफ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों एवं विभागीय स्तर पर लंबित प्रकरणों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी कार्यालयों में स्पष्ट रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन को योजनाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त हो सके और पात्र लाभार्थी बिना किसी असुविधा के योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें। समाज कल्याण विभाग के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारी एवं कर्मचारियों के एक साथ बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनी रहे और आमजन से संबंधित प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण किया जा सके।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर अपने दायित्वों का गंभीरता एवं जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करें। उन्होंने कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर रखने तथा अभिलेखों को व्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री अभिनव जे. जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
एलपीयू में छात्रा से रेप के दावे के बाद जोरदार हंगामा, इंटरनेट बंद; परीक्षाएं स्थगति और 10 दिनों के लिए यूनिवर्सिटी बंद ................... नेपाल हिमस्खलन में अब तक 4 शव बरामद, 12 लोग अभी लापता | 'ए महाराज, इसको गठबंधन नहीं ठगबंधन कहते हैं...', सपा-कांग्रेस की तकरार पर राजभर का हमला, पूछा- 'चच्चू' को आपने परमिशन दी या वो आत्मनिर्भर हो गए? |      तिलक नगर थप्पड़ कांड की सियासी गूंज के बाद अब मामला पहुंचा थाने, प्रवेश वर्मा और AAP MLA जरनैल सिंह के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज | Akhilesh Yadav का दावा: 2027 में सपा सरकार बनते ही पुरानी पेंशन और मदरसा शिक्षकों का वेतन होगा बहाल .......... नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये
Advertisement ×