कानपुर। कानपुर का एक प्रतिनिधि मंडल नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय से मिलकर झूठी शिकायतों पर पुलिस कमिश्नरेट से नोटिस आने एवं कर्मचारियों को मानसिक व सामाजिक रूप से प्रताड़ित करने पर रोष व्यक्त करते हुए शासनादेश के क्रम में ज्ञापन प्रेषित किया।
समिति के नेताओं ने कहा कि हमारे नियुक्ति प्राधिकारी नगर आयुक्त महोदय हैं बिना इनके अनुमति के किसी भी तरह का नोटिस देना या दूरभाष द्वारा बुलाया जाना अनुचित है इस पर तत्काल रोक लगाए जाने की मांग की गई। नगर आयुक्त द्वारा प्रतिनिधि मंडल को स्पष्ट किया गया कि हमारी बात हो गई है आज के बाद से किसी भी कर्मचारी अधिकारी को नोटिस नहीं आएगी ना ही किसी को जाने की आवश्यकता है जो भी कार्रवाई आवश्यक जरूरी है उसके लिए मैं स्वयं बैठा हुआ हूँ। इस पर कर्मचारी नेताओं ने नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में रमाकांत मिश्र, हरिओम वाल्मीकि,जयपाल सिंह, मुन्ना हजारिया, रामगोपाल चौधरी, धर्मेंद्र वाल्मीकि, शिवमंगल,अशोक कुंडे आदि लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
