हत्या की आशंका, पुलिस ने शुरू की जांच

कानपुर। 16 जून 26 को महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर प्रयागराज हाइवे पर स्थित न्यू जेके ढाबा के पास एक अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस बल एवं फॉरेन्सिक टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण एवं पंचायतनामा भर कर शव को मोर्चरी भेज दिया था।
पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने बताया शव के  शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे थे। 17 जून 26 को शव की शिनाख्त गोलू सिंह पुत्र स्व. गोपाल सिंह, निवासी ग्राम हाथीपुर, थाना महाराजपुर, उम्र लगभग 28 वर्ष के रूप में हुई। परिजनों द्वारा हत्या कर शव फेंक देने की आशंका जताई एवं तहरीर दी जिसके आधार पर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही एवं विवेचना की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रांची में छात्रों के विधानसभा घेराव के दौरान जमकर हंगामा; पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया | 'सरकार हमारी आवाज दबा रही है, 'युवा' शब्द का उल्टा 'वायु' होता है और वायु को कोई नहीं रोक सकता', छात्र नेता देवेंद्र महतो की दो टूक | अमेरिका में तेज भूकंप के झटकों के बाद हड़कंप, कोलंबिया में 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कई देशों में महसूस हुए झटके | ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पूर्व CM ने कार पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप.... Ranchi Protest: सोमवार को छात्रों ने 'विधानसभा घेराव' का किया ऐलान, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
Advertisement ×