स्वस्थ आयु के लिए योग’ थीम पर जनपद भर में होंगे सामूहिक योग कार्यक्रम

  • ग्रीन पार्क में होगा मुख्य आयोजन, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान होंगे मुख्य अतिथि
कानपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को प्रातः 6:00 बजे ग्रीन पार्क स्टेडियम में जनपद स्तरीय मुख्य योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री, खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, श्री राकेश सचान होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिक सामूहिक योगाभ्यास करेंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी  जितेन्द्र प्रताप सिंह ने शनिवार को सरसैया घाट पर समीक्षा बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” है। उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए योग दिवस को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले प्रतिभागियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। बैठक में बताया गया कि ब्रह्माकुमारी, गायत्री परिवार, आर्ट ऑफ लिविंग सहित विभिन्न योग एवं सामाजिक संस्थाएं कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाएंगी। आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न स्थलों पर योगाभ्यास कराया जाएगा। इनके सहयोग से अधिक से अधिक नागरिकों को योग से जोड़ने तथा नियमित योगाभ्यास के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा।
निर्देश दिए कि बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों सहित सभी आयु वर्ग के लोगों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि “स्वस्थ आयु के लिए योग” की थीम को सार्थक रूप से जन-जन तक पहुंचाया जा सके और स्वस्थ समाज के निर्माण में योग की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि  जनपदवासी अपनी योग की फोटो, वीडियो https://kavach.upayush.in/Citizen/UploadImage अपलोड कर सकते है। बैठक में सीडीओ अभिनव जैन, एडीएम वित्त एवं राजस्व डॉ विवेक चतुर्वेदी, एसडीएम सदर/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अनुभव सिंह, क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी कप्तान सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'राजनीति में कुछ भी संभव, कौन कब किसके साथ...', सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे पर टकराव को लेकर बोले ओपी राजभर,गेस्ट हाउस कांड का भी किया जिक्र | 'धर्म चार पिलर्स पर खड़ा है, इसका मतलब सिर्फ रस्में, पूजा पाठ या खाने-पीने की आदतें नहीं हैं', बोले RSS चीफ मोहन भागवत .. Smriti Irani का हमला, हार के बाद Congress कर रही संवैधानिक संस्थाओं का अपमान |      तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता | CEC Gyanesh Kumar पर महाभियोग प्रस्ताव का समर्थन करेगी AAP, INDIA गठबंधन की बैठक से बनाई दूरी ..... जम्मू-कश्मीर के कठुआ में CISF कैंप में फायरिंग से हड़कंप, जवान ने सहकर्मियों पर की फायरिंग, 4 की मौत
Advertisement ×