ट्रैक्टर में फंसी बाइक 10 मीटर तक घिसटी, छालांग लगाकर युवक ने बचाई जान

कानपुर। शनिवार की सुबह एक हादसे में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक ट्रैक्टर में फंस गयी और 10 मीटर तक घिसटती चली गयी। इसी बीच युवक ने छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच सकी, वहीं युवक के मामूली चोटे आई।
शहर के जाजमऊ क्षेत्र में शीतला बाजार में शनिवार की सुबह एक बडा हादसा होते-होते उस समय टल गया जब एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ वह नमामि गंगे परियोंजना में लगा हुआ था।  लोगो ने यह भी बताया कि टक्कर के बाद बाइक ट्रैक्टर में फंस गयी और घिसटती चली गयी। बाइक सवार अफरोज खान ने बताया कि वह एक प्राइवेट कर्मचारी है और चमनगंज के हुमायु बाग निवासी है। उन्होने बताया कि वह गज्जू पुरवा से हडडी मील की ओर जा रहे थे, कि अचानक ट्रैक्टर ने उन्हे टक्कर मार दी, जिससे उनकी बाइक ट्रैक्टर में फंस गयी और जान बचाने के लिए उन्होने बाइक से छलांग लगा दी।
मौके पर जुटी भीड को देख जहां ट्रैक्टर चालक मौका पाकर भाग निकला वहीं स्थानीय निवासियों ने घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। सूचना पाते ही स्थानीjfय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद ली जायेगी और जल्द ही चालक का पता लगाकर आगे की कार्यवाई की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं था, 10 साल में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए, उनकी अपनी उम्मीदें हैं, इस्तीफे पर पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, कहा- Gen-Z भारत को विश्वगुरु बनाएंगे | अब यह नहीं चलेगा कि रहेंगे हिंदुस्तान में और भारत के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत को अपमानित करेंगे...तिरंगा यात्रा में CM योगी का लाउड एंड क्‍लियर मैसेज, बोले- वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्‍त नहीं | उत्तर प्रदेश: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसा, गिरी और सिर हुआ धड़ से अलग; बिजनौर में कंपा देने वाला हादसा | ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पूर्व CM ने कार पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप.... Ranchi Protest: सोमवार को छात्रों ने 'विधानसभा घेराव' का किया ऐलान, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
Advertisement ×