सम्पूर्ण समाधान दिवस पर जिलाधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त पूर्वी ने सुनी जन समस्याएँ

कानपुर। सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर जितेंद्र प्रताप सिंह व पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत गुप्ता द्वारा तहसील नर्वल अन्तर्गत जन-सुनवाई की।जन-सुनवाई के दौरान आमजन की समस्याओं को सुना और उनके समाधान हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
जन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना गया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे इन समस्याओं को समयबद्ध तरीके से हल करें। शिकायतों के निस्तारण में देरी न हो, इसके लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि वे त्वरित कार्रवाई करें और शिकायतकर्ता को समाधान की जानकारी दें।
आगंतुकों और पीड़ितों से सम्मानपूर्वक व्यवहार किया जाए और बैठने के लिए उचित व्यवस्था की जाए। सभी फरियादियों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक और धैर्यपूर्वक सुना जाए व शीघ्र निस्तारण किया जाए। स्थानीय स्तर पर बार-बार आने वाली समस्याओं को प्राथमिकता से निपटाने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'पद मेरे लिए महत्वपूर्ण नहीं था, 10 साल में 20 करोड़ बच्चे पैदा हुए, उनकी अपनी उम्मीदें हैं, इस्तीफे पर पहली बार बोले धर्मेंद्र प्रधान, कहा- Gen-Z भारत को विश्वगुरु बनाएंगे | अब यह नहीं चलेगा कि रहेंगे हिंदुस्तान में और भारत के प्रतीकों, महापुरुषों, राष्ट्रगान-राष्ट्रगीत को अपमानित करेंगे...तिरंगा यात्रा में CM योगी का लाउड एंड क्‍लियर मैसेज, बोले- वंदे मातरम का अपमान बर्दाश्‍त नहीं | उत्तर प्रदेश: बेटे के साथ दवाई लेने जा रही मां का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंसा, गिरी और सिर हुआ धड़ से अलग; बिजनौर में कंपा देने वाला हादसा | ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, पूर्व CM ने कार पर पत्थर, कीचड़ और जूते फेंकने का लगाया आरोप.... Ranchi Protest: सोमवार को छात्रों ने 'विधानसभा घेराव' का किया ऐलान, सरकार से नहीं बनी पूर्ण सहमति
Advertisement ×