DM एवं मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के दौरान कान्हा गौशाला में 166 गोवंश पाए गए संरक्षित

  • डीएम एवं सीडीओ ने किया निरीक्षण, 166 गोवंश हैं संरक्षित 
कानपुर। जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने बुधवार को शिवराजपुर नगर पंचायत द्वारा संचालित कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में 166 गोवंश संरक्षित पाए गए तथा उनके रख-रखाव, चारा, पेयजल एवं अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं।
जिलाधिकारी ने गौशाला परिसर का निरीक्षण करते हुए गोवंशों के लिए उपलब्ध कराए जा रहे हरे चारे, पेयजल एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गौवंशों के लिए पर्याप्त मात्रा में हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। स्थानीय ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता के कारण गौशाला में हरे चारे की कमी नहीं होने दी जाती, जिससे गोवंशों के बेहतर पोषण और देखभाल में सहायता मिल रही है।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पाया कि गोवंशों के लिए अनुकूल वातावरण बनाए रखने हेतु गौशाला परिसर में स्प्रिंकलर सिस्टम की व्यवस्था की गई है। नगर पंचायत प्रशासन एवं चेयरमैन के सहयोग से स्थापित यह व्यवस्था गर्मी के मौसम में गोवंशों को राहत प्रदान कर रही है। जिलाधिकारी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक प्रयास बताया।
गौशाला परिसर में किए गए वृक्षारोपण का भी निरीक्षण किया गया। बड़ी संख्या में लगाए गए पौधों के कारण परिसर हराभरा एवं पर्यावरण अनुकूल दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ और प्राकृतिक वातावरण गोवंशों के स्वास्थ्य एवं संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
जिलाधिकारी ने कहा कि शिवराजपुर नगर पंचायत की कान्हा गौशाला एक अच्छी एवं व्यवस्थित गौशाला के रूप में संचालित हो रही है। यहां की व्यवस्थाओं से अन्य नगर पंचायतों, नगर पालिकाओं एवं नगर निगमों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए, ताकि सभी गौशालाओं में गोवंशों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को गोवंशों की देखभाल, स्वच्छता एवं सुविधाओं के निरंतर उन्नयन के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों एवं नगर पंचायत के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×