शराब पी, डांस किया और सेल्फी ली… जब युवकों ने ट्रेन कोच को बना दिया BAR

सोशल मीडिया पर ट्रेन के भीतर से आए दिन तरह-तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। कभी लड़ाई-झगड़े, कभी डांस तो कभी नौटंकी के क्लिप्स खूब सर्कुलेट होते हैं। लेकिन इस बार ट्रेन की एसी कोच से हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां कुछ युवकों ने पब्लिक ट्रांसपोर्ट में शराब का सेवन किया। वीडियो के सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि एसी कोच में 3-4 युवक सफर कर रहे हैं। इस दौरान सभी दारू पार्टी के मूड में नजर आए। सभी निचली सीट पर बैठे हैं। इन्हीं में से एक शख्स चलती ट्रेन में शराब को एक बोतल से दूसरी में उडेलता दिखाई दे रहा है। इतना ही नहीं, उसके साथी भी इस हरकत में शामिल हैं। इनमें से एक भी ऐसा नहीं था जो उसे ऐसा करने से रोक सके।

ट्रेन में चली दारू पार्टी

पर्दे के पीछे छिपा युवक शराब को एक बोतल से दूसरी में डालता दिख रहा है। जबकि उसके दोस्त पूरी घटना का वीडियो अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहे हैं। क्लिप में नमकीन का पैकेट भी दिखाई दे रहा है, जिसे वो शराब के साथ चखने के रूप में खाने वाले हैं।

AC कोच में खुलेआम बनाई कॉकटेल

इस वीडियो को @pintukumargrd556 नामक इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया गया है। वहीं @JharkhandRail ने इसी क्लिप को एक्स हैंडल पर शेयर करते हुए लिखा, ‘जब ट्रेनें बार बन जाती हैं: क्या कोई देख रहा है? पिंटू कुमार कुछ लड़कों के साथ एक AC कोच में चढ़े, खुलेआम कॉकटेल मिला रहे थे, रील बना रहे थे और ऐसे बर्ताव कर रहे थे जैसे नियम लागू ही नहीं होते।’

आगे लिखा गया है, ‘अगर ये रिजर्व्ड कोच में हो रहा है, तो इससे उन यात्रियों को क्या मैसेज जाता है जो अपने टिकट के पैसे देते हैं और सुरक्षित, शांतिपूर्ण यात्रा की उम्मीद करते हैं? अधिकारियों को इसमें शामिल लोगों की पहचान करनी चाहिए और सही कार्रवाई करनी चाहिए। ऐसी घटनाओं को आम बात बनने से रोकने का एकमात्र तरीका जवाबदेही है।’ इसके साथ ही भारतीय रेलवे को टैग किया गया है।

रेलवे सेवा ने दी प्रतिक्रिया

रेलवे सेवा ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए प्रतिक्रिया दी है। रेलवे ने कमेंट कर लिखा, ‘इस मामले की सही जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए, कृपया ये जानकारी दें: PNR / UTS नंबर, घटना की तारीख और समय, सबसे पास के स्टेशन का नाम और अपना मोबाइल नंबर। मामले का तेजी से समाधान पाने के लिए, आप अपनी शिकायत सीधे https://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी दर्ज कर सकते हैं।’

‘ऐसा जुर्माना ठोको की भविष्य में जुर्रत न कर पाए’

वहीं कमेंट सेक्शन में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर नजर आ रहा है। एक यूजर ने लिखा, ‘इन पर ऐसा जुर्माना लगाओ कि भविष्य में कोई ट्रेन के भीतर शराब पीने की जुर्रत न कर पाए।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सिर्फ @RPF_INDIA द्वारा नियमों और कानूनों को सख्ती से लागू न करने के कारण ही ऐसा हो रहा है।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, ‘नियम, कानून और नैतिकता अब सिर्फ किताबों में ही रह गए हैं, भारतीयों के स्वभाव में नहीं बसे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×