उमस भरी गर्मी में अपनी स्किन का रखें खास ख्याल, चिपचिपाहट से अब मिलेगा छुटकारा? 

गर्मी के मौसम में जब उमस और चिपचिपाहट बढ़ जाती है तो स्किन का खास ख्याल रखना बेहद जरूरी हो जाता है। पसीने और धूल की वजह से चेहरे पर पिंपल्स और रैशेज की समस्या आम हो जाती है। आइए जानते हैं कि इस मौसम में आप अपनी स्किन को कैसे हेल्दी और ग्लोइंग बनाकर रख सकते हैं।

चेहरे की सफाई

गर्मियों के मौसम में स्किन पर तेल और पसीना सबसे ज्यादा जमा होता है। ऐसे में दिन में कम से कम दो बार हल्के फेस वॉश से चेहरा धोना बहुत जरूरी है। इससे स्किन के पोर्स खुले रहते हैं और गंदगी साफ हो जाती है। आप अपनी स्किन टाइप के अनुसार जेल बेस्ड क्लींजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाइड्रेशन

अक्सर लोग सोचते हैं कि गर्मी में सिर्फ पानी पीना काफी है लेकिन स्किन को बाहर से भी नमी की जरूरत होती है। चिपचिपे मौसम में भारी क्रीम के बजाय हल्के वॉटर बेस्ड मॉइस्चराइजर को लगाएं। यह स्किन को बिना चिपचिपा किए जरूरी नमी बनाकर रखता है।

सनस्क्रीन

तेज धूप के कारण स्किन टैनिंग और डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। बाहर निकलने से कम से कम बीस मिनट पहले अच्छी क्वालिटी की सनस्क्रीन जरूर लगाएं। मैट फिनिश वाली सनस्क्रीन चिपचिपाहट को कम करने में काफी मददगार साबित होती है।

नेचुरल चीजों को लाइफस्टाइल में करें शामिल

एलोवेरा जेल या खीरे का रस स्किन को ठंडक पहुंचाने का काम करते हैं। हफ्ते में एक बार मुल्तानी मिट्टी का पैक लगाने से चेहरे का एक्स्ट्रा ऑयल सोखने में मदद मिलती है। ये घरेलू नुस्खे स्किन को नेचुरलृ ग्लो देते हैं। इसके साथ ही गर्मी में राहत दिलाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×