नवाबगंज पुलिस एवं साइबर क्राइम टीम की संयुक्त कार्यवाही में साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश

कानपुर। थाना नवाबगंज पुलिस एवं सेंट्रल जोन की साइबर क्राइम टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए साइबर फ्रॉड के एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना क्षितिज वर्तमान में फरार है, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से बैंकिंग दस्तावेज, कई एटीएम कार्ड, मोबाइल फोन, ₹58,800 नकद, एक कार एवं एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। जांच में यह भी प्रकाश में आया है कि अभियुक्तों से संबंधित बैंक खातों के विरुद्ध एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर 50 से अधिक साइबर शिकायतें दर्ज हैं।
प्रारंभिक विवेचना में ज्ञात हुआ है कि अभियुक्त लोगों को अधिक मुनाफे का लालच देकर उनके नाम से बैंक खाते खुलवाते थे तथा उन्हीं खातों का उपयोग साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि के लेन-देन एवं हेराफेरी के लिए करते थे।
प्रकरण में पुलिस गिरोह के संपूर्ण नेटवर्क की पड़ताल कर रही है तथा फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
बाबर-औरंगजेब के अनुयायी समाज में जहर घोलने में जुटे...मथुरा में बिना नाम लिए CM योगी का सपा पर हमला, बोले- इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दूंगा | श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा-वृंदावन में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, CM योगी ने वीडियो शेयर कर दी शुभकामनाएं; देशभर के इस्कॉन मंदिरों में भी भारी भीड़ | 'समझ नहीं हो तो बोलना भी नहीं चाहिए, ये बहुत ही भद्दी...', स्‍वरा भास्‍कर के 'जौहर' वाले विवादित बयान पर बोलीं BJP विधायक मैथिली ठाकुर | Maharashtra: संभाजीनगर में हॉस्पिटल के NICU वार्ड में लगी भीषण आग, डॉक्टरों ने जान जोखिम में डाल 9 नवजात को बचाया
Advertisement ×