इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के कानपुर जिलाध्यक्ष बनाये गये एस पी सिंह

कानपुर। इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की एक अति आवश्यक बैठक का आयोजन इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के चेयरमेन उमाशंकर त्यागी की अध्यक्षता में महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी के यहां पनकी रतनपुर में की गयी जहाँ विशिष्ट अतिथि के रूप में चौबेपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला जी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वप्रथम आये हुये अतिथियों के स्वागत उपरांत इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के जर्नलिष्ट क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष आर सी मिश्रा नें संगठन के बारे में विस्तार से उपस्थित लोगों कों बताया और कानपुर जनपद कार्यकारिणी की मजबूती की आवश्यकता पर बल दिया। इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के के द्विवेदी नें बताया की संगठन में तीन क्लब जर्नलिस्ट क्लब पत्रकारों के लिये, लायर्स क्लब अधिवक्ताओं के लिये व सोशलिस्ट क्लब समाज के आम जनमानस की भलाई के लिये बनाये गये है जो एक दूसरे के पूरक है और आवश्यकता पडने पर एक दूसरे के साथ खड़े रहते है। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाकिम सिंह भदौरिया नें संगठन विस्तार पर जोर देते हुये कहा की संगठन के प्रत्येक सदस्य कों कम से कम दस सदस्य बनाने चाहिये जिससे संगठन का विस्तार हों सके और संगठन कों बल मिल सके।

संगठन के राष्ट्रीय महासचिव गौरव त्रिवेदी नें सभी से आपसी मनमुटाव छोड़कर आगे बढ़ने का आह्वान किया! आज की बैठक के विशिष्ट अतिथि चौबेपुर ब्लाक के ब्लाक प्रमुख राजेश शुक्ला नें कहा की सभी पत्रकारों कों निष्पक्ष रहकर खबरों का संकलन व प्रकाशन करना चाहिये, किसी के प्रभाव में आये बिना सच्ची बात लोगों तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिये तभी पत्रकारिता के मूल उद्देश्यों की पूर्ति संभव होंगी! इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों की आम सहमति से कानपुर जनपद के पत्रकारों की लड़ाई लड़ने व अगुवाई करने के लिये एच आर भारत के सम्पादक एस पी सिंह कों कानपुर जनपद का जिलाध्यक्ष बनाया गया! एस पी सिंह के जिलाध्यक्ष मनोनयन पर पत्रकारों में खुशी का माहौल देखने कों मिला।

बैठक में प्रमुख रूप से सर्वश्री उमाशंकर त्यागी, आर सी मिश्रा, के के द्विवेदी, हाकिम सिंह भदौरिया, गौरव त्रिवेदी, श्याम कुशवाहा, स्वाती अवस्थी, अनंत त्रिवेदी, पंकज सिंह,, नीलेश अवस्थी, विनोद सिंह तोमर, मुनीश शर्मा, आकाश वर्मा, सोनम द्विवेदी, उर्वशी, अमित द्विवेदी, सरोज देवी, प्रदीप शुक्ला, सूरज शुक्ला, जीतू दुबे, प्रणव दुबे, अजय कुमार, अनिल कुमार अजय शुक्ला सहित सैकड़ों पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
नागालैंड में भीषण लैंडस्लाइड: 8 की मौत करीब 12 लोग घायल, मलबे में कई फंसे, रेस्क्यू जारी | हिंदुस्तान के मुसलमान बहन-भाइयों से हाथ जोड़कर अपील करता हूं कि वो अपने आपको बाबर, तैमूरलंग और गजनवी से जोड़ने की कोशिश न करें- प्रमोद कृष्णम | कटरा में खराब मौसम के बाद बिगड़े हालात, कई जगह लैंडस्लाइड; अमरनाथ के बाद अब श्री माता वैष्णो देवी यात्रा भी रोकी गई | जितना बड़ा अपराधी, उतना बड़ा समाजवादी, अतीक, मुख्तार और फूलन देवी का नाम लेकर बृजलाल ने साधा सपा पर निशाना, डकैत ददुआ का कनेक्शन भी बताया
Advertisement ×