पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा आरटीसी स्कीम के अंतर्गत विभिन्न चौराहों का निरीक्षण

कानपुर।  बुधवार को  पुलिस उपायुक्त यातायात रवीन्द्र कुमार द्वारा सुगम यातायात योजना “आरटीसी स्कीम ” के अंतर्गत घंटाघर चौराहा, कोपरगंज तिराहा, डिप्टी पड़ाव एवं जरीब चौकी चौराहा का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, अवैध पार्किंग, ई-रिक्शा एवं ऑटो संचालन, सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण तथा चौराहों पर यातायात संचालन की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। प्रमुख चौराहा/तिराहा से ई- रिक्शा, ई-ऑटो, टेम्पो आदि को कम से कम 100 मीटर की दूरी पर सवारी बैठाने व उतारने हेतु निर्देशित किया गया तथा सड़क पर अनावश्यक रुकने वाले वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने के निर्देश दिए गए एवं चौराहा/ तिराहा पर चिन्हित चोक पॉइंट्स (Choke Points) की पहचान कर उनके कारकों को दूर किया जाए जिससे यात्रियों के मैक्सिमम ट्रैवल टाइम को घटाया जा सके।
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा बताया गया कि इस स्कीम का उद्देश्य शहरवासियों को  सुगम, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराना है। निरीक्षण के दौरान रूट मार्शल व सेक्टर प्रभारी मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'कांग्रेस, सपा और भाकपा सब हैं भगवान राम विरोधी, राम मंदिर का विरोध किया, देश से माफी मांगें...', किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर बोला हमला | PM मोदी का VIDEO हटाने पर भारत सरकार ने भेजा ताबड़तोड़ नोटिस, तो अब Meta के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर Joel Kaplan ने मांगी माफी | इंपोर्ट बैन के बाद भी गुजरात के पोर्ट पर पकड़ा गया 3 करोड़ कीमत का पाकिस्‍तानी माल, दुबई के रास्‍ते हो रहा था बड़ा खेल; DRI ने किया खुलासा | अंग्रेजों के चमचों को पसंद नहीं आएंगे मदरसा, Keshav Maurya के बयान पर Asaduddin Owaisi का पलटवार
Advertisement ×