असुरक्षित घोषित 398 किलो सीज हल्दी गायब, श्यामा ट्रेडर्स के मालिक समेत तीन पर FIR दर्ज

  • ​लैब रिपोर्ट में सेहत के लिए खतरनाक पाई गई थी हल्दी
  • खाद्य विभाग की अभिरक्षा से माल गायब करने पर चकेरी थाने में मुकदमा

​कानपुर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की कार्रवाई के बाद सीज की गई लगभग 398 किलोग्राम मिलावटी और असुरक्षित हल्दी गायब करने का गंभीर मामला सामने आया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेंद्र कुमार की तहरीर पर चकेरी पुलिस ने मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स के मालिक विजय चौरसिया, खाद्य कारोबारकर्ता आशीष कुमार चौरसिया और रिक्कू चौरसिया के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 316(2), 61(2), 223 व 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

​निरीक्षण के दौरान सीज किया गया था माल

खाद्य विभाग की टीम ने 11 जून को चकेरी द्वितीय औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफ-27, मेसर्स श्यामा ट्रेडर्स का औचक निरीक्षण किया था। मौके पर मौजूद आशीष कुमार चौरसिया ने प्रतिष्ठान का मालिक और लाइसेंसधारक विजय चौरसिया को बताया। जांच के दौरान वहां 16 बोरियों में रखी करीब 400 किलो हल्दी पाउडर मिला। संदेह होने पर टीम ने 2 किलो हल्दी का सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा और शेष 398 किलो हल्दी (अनुमानित कीमत ₹1.19 लाख) को सीज कर कारोबारी की सुपुर्दगी (सुरक्षित अभिरक्षा) में दे दिया।

​लैब रिपोर्ट में हुआ खुलासा, री-इंस्पेक्शन में माल मिला गायब

10 अगस्त को आई लैब रिपोर्ट में हल्दी का नमूना अधोमानक (Substandard) और मानव उपभोग के लिए असुरक्षित पाया गया। इसके बाद आयुक्त खाद्य सुरक्षा उत्तर प्रदेश के आदेश पर 11 अगस्त को संयुक्त टीम ने दोबारा प्रतिष्ठान पर छापा मारा। निरीक्षण के दौरान कारोबारी की सुपुर्दगी में दिया गया 398 किलो सीज माल मौके से नदारद मिला।

​कानूनी कार्रवाई

सीज माल को गायब करने की पुष्टि होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने तत्काल चकेरी थाने में तहरीर देकर तीनों आरोपियों पर बीएनएस की धाराओं में मामला दर्ज कराया। विभाग के अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम (FSS Act) की धारा 60 के तहत भी पृथक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका, फ्रीज किए गए अकाउंट के खिलाफ TMC की अर्जी खारिज, सुनवाई के लिए वापस HC भेजा ...... अखिलेश यादव का BJP पर हमला, देश में सामाजिक न्याय आपातकाल के दौर में | 'भारत ने 9/11 होने से बचा लिया', प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को लेकर PM मोदी से कही बड़ी बात; बहादुरी को किया सलाम |      भारत ने पाकिस्तान को कांटे के मुकाबले में चटाई धूल, Asian Games हॉकी में 4-3 से शानदार जीत दर्ज कर गोल्ड की ओर बढ़ाया कदम | Ethanol विवाद के बीच Bihar पहुँचे Nitin Gadkari, E-20 ईंधन से वाहनों को नुकसान के दावे करने वालों की कर दी खिँचाई ......... Ramban में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग की सुरंग में बस पलटने से 33 लोग घायल
Advertisement ×