3 सितम्बर को कलेक्ट्रेट परिसर में दुकान की होगी नीलामी 

कानपुर। नीलाम अधिकारी/अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय), कानपुर नगर ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि कलेक्ट्रेट परिसर, कानपुर नगर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए दुकान की नीलामी दिनांक 03 सितम्बर 2026 को आयोजित की जाएगी।
नीलामी में कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सुप्रीम कैंटीन, चाय एवं चाट की दुकान (मस्जिद के बगल में) शामिल है। उक्त दुकान की नीलामी 03 सितम्बर 2026 को अपराह्न 2:00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न होगी।
नीलामी प्रक्रिया में भाग लेने के इच्छुक बोलीदाता निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर नीलामी में भाग ले सकते हैं। नीलामी के नियम एवं शर्तों की जानकारी के लिए किसी भी कार्यालय दिवस में नाजिर सदर से संपर्क किया जा सकता है। इच्छुक बोलीदाता को नीलामी प्रक्रिया प्रारम्भ होने से पूर्व जमानत धनराशि के रूप में ₹10,000 अग्रिम जमा करना होगा। नीलामी प्रक्रिया अधिकतम बोली लगाने वाले बोलीदाता के पक्ष में पूर्ण की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'इस्लामिक कानून जब तक देश में नहीं लागू होगा, महिलाएं महफूज नहीं, आजादी के नाम पर औरतों को निकालना...', रेप केस पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान | सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर्स ढेर; शामली मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल ......... चुनावी रेवड़ियों और लुभावने वादों से सतर्क रहें महिला मतदाता: मायावती | कासगंज में पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत, कई घायल; अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे सभी लोग ... राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं! Kiren Rijiju की Khalistani समर्थकों को खुली चेतावनी | PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति की बिश्केक में हुई अहम मुलाकात, प्रधानमंत्री ने पुतिन से की युद्ध खत्म करने की अपील, कहा- ये मानवता के लिए खतरा
Advertisement ×