तालाब में डूबने से 32 वर्षीय मजदूर की मौत

  • पैर फिसने से मजदूर गहने पानी में चला गया मजदूर, पंचनामा भर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
कानपुर। कानपुर के महाराजपुर थाना खेत्र के अंतर्गत सरसौल में सोमवार को एक 32 वर्षीय मजदूर की तालाब में डूबकर मौत हो गयी। बारिश में पैर फिसने के कारण मजदूर तालाब के गहरे पानी में चला गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस से शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार महाराजपुर के सरसौल में सोमवार को एक मजदूर की तालाब में डूबने के कारण मौत हो गयी। बताया जाता है कि वह तालाब किनारे गया था कि अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तालाब के गहरे पानी में चला गया। तैर न पाने के कारण मजदूर की मौत हो गयी।
सरसौल के रामनगर का रहने वाला मजदूर कल्लू पुत्र जमील सोमवार को शौच के लिए गया था। ग्रामीणों की माने तो वह तालाब के किनारे पहुंचा ही था कि उसका पैर फिसल गया और सीधे वह तालाब में जा गिरा। वहां मौजूद ग्रामीणों से शोर मचाया तथा कुछ ग्रामीण उसे बचाने के लिए तालाब में कूद गये। कुछ ही देर बाद गा्रमीणों ने कल्लू को ताबाल से बाहर निकाला और तत्काल उसे सरसौल स्थित सामुदायिक केंद्र ले गये, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। हादसे की सूचना के बाद मृतक के घर पर कोहराम मच गया। बताया जाता है कि कल्लू अपने 6 भाईयों में सबसे छोटा था और कुछ वर्ष पहले उसके एक भाई की मौत भी हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
'इस्लामिक कानून जब तक देश में नहीं लागू होगा, महिलाएं महफूज नहीं, आजादी के नाम पर औरतों को निकालना...', रेप केस पर मौलाना रशीदी का विवादित बयान | सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, एनकाउंटर में दो शूटर्स ढेर; शामली मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल ......... चुनावी रेवड़ियों और लुभावने वादों से सतर्क रहें महिला मतदाता: मायावती | कासगंज में पिकअप और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, 6 की मौत, कई घायल; अस्थियां विसर्जित करने जा रहे थे सभी लोग ... राष्ट्रीय ध्वज का अपमान बर्दाश्त नहीं! Kiren Rijiju की Khalistani समर्थकों को खुली चेतावनी | PM मोदी और रूसी राष्ट्रपति की बिश्केक में हुई अहम मुलाकात, प्रधानमंत्री ने पुतिन से की युद्ध खत्म करने की अपील, कहा- ये मानवता के लिए खतरा
Advertisement ×