घर पर मार्केट जैसा पावभाजी स्वाद पाने के लिए अपनायें ये शानदार आसान रेसिपी

मुंबई का सिर्फ वड़ा पाव ही नहीं बल्कि यहां की पावभाजी भी काफी फेमस है। इसको मुंबई शहर की जान भी कहा जाए, तो इसमें दोराय नहीं है। यह बात सिर्फ वही जानता है, जिसने मुंबई के पावभाजी का टेस्ट चखा है। लेकिन आप इसको आसानी से मुंबई स्टाइल पाव भाजी घर पर बनाकर तैयार कर सकती हैं। सुबह का नाश्ता हो या दोपहर का लंच हो या डिनर तीनों टाइम के लिए परफेक्ट है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको मुंबई स्पेशल पावभाजी की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

सामग्री

पाव – 6-7

फूल गोभी – 1 कप कटी

टमाटर – 4 बारीक कटे

प्याज – 2 छोटी बारीक कटी

मटर – 1/2 कप

शिमला मिर्च -1/2 कप बारीक कटी

बीन्स – 1/4 कप

हल्दी – 1/2 छोटी चम्मच

हरी मिर्च – 1

अदरक लहसुन पेस्ट – 1/2 छोटा चम्मच

नींबू का रस – 1/2 बड़े चम्मच

धनिया – 2 बड़े चम्मच बारीक कटा

पाव भाजी मसाला – 2-3 चम्मच

मक्खन – 3-4 बड़े चम्मच

लाल मिर्च – 2 चम्मच या स्वादानुसार

धनिया पाउडर- 2 चम्मच

तेल – 2-3 चम्मच

स्वादानुसार नमक

ऐसे बनाएं

सबसे पहले 3 बड़े आलू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें, जिससे कि वह जल्दी गल सकें। इसके बाद फूल गोभी, टमाटर, प्याज और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। अब प्याज और टमाटर को छोड़कर सभी सब्जियों में बीन्स और मटर को डालकर इसमें स्वादानुसार नमक डालें और उबालने के लिए रख दें। जब सब्जियां उबल जाएं, तो इनको कुकर में ही मैश कर लें।

अब गैस पर बड़ी सी कड़ाही चढ़ाएं और इसमें 2-3 चम्मच डालें। पहले लहसुन-अदरक पेस्ट और प्याज भूनें और फिर टमाटर डालें। इसके ऊपर से धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और पावभाजी मसाला डालकर थोड़ी देर पकने दें। जब मसाला तेल छोड़ने लगे, तो इसमें मैश की हुई सब्जियों को मिला दें। फिर अगर भाजी गाढ़ी लग रही है, तो इसमें आप थोड़ा पानी और मिला सकती हैं। अब इसको धीमी आंच पर 5-7 मिनट पकने दें।

फिर ऊपर से नींबू का रस और धनिया पत्ते डालें और जब सर्व करें तो इसके ऊपर मक्खन डालें। इस आसान तरीके से भाजी बनकर तैयार है। वहीं पाव को बीच में काटकर रख लें। गैस पर तवा रखें और इसको मक्खन से चिकना करें। अब पाव को दोनों ओर से सेंक लें। इस आसान तरीके से आपकी मुंबई स्टाइल स्पेशल पाव भाजी बनकर तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भारत के लिए क्वाड एक रचनात्मक और भरोसेमंद साझेदारी है,समुद्री सुरक्षा से लेकर, QUAD नेताओं के साथ बैठक में बोले PM मोदी ..... उत्तर प्रदेश की नई ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी... राज्य में बढ़े 18 लाख 84 हजार वोटर | भई गति सांप छछुंदर जैसी, राजभर का अखिलेश पर तीखा हमला, बोले- दिल्ली के शहजादे के सामने लखनऊ के नवाब ने किया सरेंडर ...... Haridwar में 11 महीने की बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी सौरभ पुलिस गिरफ्त में |      चक्रवाती तूफान 'AKVAN' का खतरा...बंगाल की खाड़ी में हलचल, दक्षिण भारत से श्रीलंका तक दिखेगा असर .. परिवार-बच्चों की सुरक्षा की चिंता सता रही, दो दोषियों को SC से जमानत मिलने पर छलका बिलकिस बानो का दर्द | Azam Khan को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में दोषसिद्धि पर रोक बरकरार, दूसरी ओर ED केस में 10 दिन की न्यायिक हिरासत
Advertisement ×