- एक हादसे के दौरान महिला की मौत के बाद से बंद थी ट्रेन
- लंबे समय के अंतराल के कारण ट्रेन का इंजन हुआ क्षतिग्रस्त, पटरियों पर भी लगा जंग
कानपुर। कानपुर के कुछ आकर्षणों में चिडियाघर का अलग ही स्थान है। घूमने, छुट्टियां बिताने के लिए यह एक अच्छी जगह है और यहां बडी संख्या में लोग आते भी है। पूर्व में लागों को चिडियाघर का भ्रमण कराने के लिए यहां टाय ट्रेन का संचालन शुरू किया गया था, लेकिन एक हादसे में एक महिला की मौत होने के बाद यह टाय ट्रेन बंद कर दी गयी और चार वर्ष बीतने के बाद भी टाय ट्रेन पुनः शुरू नही हुई, लेकन एक बार फिर चिडियाघर प्रशासन ने ट्रेन चलाने की कवायद शुरू कर दी है और एसा माना जा रहा है कि जल्द ही चिडिया घर एक बार फिर इंजन की आवाज से गूंज उठेगा।
बताते चले की कानपुर के चिडियाघर में टाय ट्रेन की शुरूआत की गयी थी, जिसके बाद यहां आने वाले दर्शक भी प्रसन्न थे और सभी को यह सुविधा अच्छी लगी थी, लेकिन एक हादसे में एक महिला की 2022 में मौत होने के बाद इस टाय ट्रेन को बंद कर दिया गया था। लंबे समय से ट्रेन न चलने के कारण इसके इंजन में जहां कुछ खराबी आ गयी है तो वहीं जू में बिछी पटरियों को भी जंग लग गया है, जिन्हे सुधारने की आवश्यकता है।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए चिडियाघर के निदेशक डा0 कन्हैया पटेल ने बताया कि जू में आने वाले दर्शकों के लिए एक बार फिर टाय ट्रेन चलाने का प्रयास किया जा रहा है। इस ट्रेन को सीएसआर फंड से चलाया जायेगा और जिसके लिए इंडिया थर्मिट कार्पोरेशन के अधिकारियों से भी संपर्क किया गया है। वहीं इस फंड से ट्रेन चलाने में आने वाली समस्याओं को दूर किया जायेगा।
