बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सीएम सम्राट चौधरी ने किया ऐलान

रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ अब अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। बीते 2 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर शुरू हुए इस धमाकेदार शो का ग्रैंड फिनाले आगामी 6 सितंबर को प्रसारित होने जा रहा है। शुरुआत से ही इस मंच पर भोजपुरी सिनेमा के तमाम दिग्गज कलाकारों जैसे पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ के अलावा राजनीतिक गलियारों के महारथी तेज प्रताप यादव ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। शो के दौरान तमाम सितारों ने अपनी जिंदगी से जुड़े अनसुने राज खोले और कई तीखे आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी देखने को मिला।

जब किसी धमाकेदार कार्यक्रम का आगाज इतने भव्य तरीके से हुआ हो, तो उसका समापन भी उतना ही शानदार होना लाजमी है। शो के आखिरी और सबसे रोमांचक एपिसोड की शान बढ़ाने के लिए बिहार के उप मुख्यमंत्री सह मंत्री सम्राट चौधरी विशेष तौर पर पहुंचे। सामने आए प्रोमो में वह अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ वेन्यू पर धमाकेदार एंट्री करते नजर आ रहे हैं। मंच पर पहुंचकर उन्होंने सभी का अभिवादन किया और शो की सफलता की सराहना करते हुए कहा कि ‘भोजपुरी बवाल’ पूरी तरह सुपरहिट साबित हुआ है और देश-दुनिया के लोग इसे बेहद पसंद कर रहे हैं।

ग्रैंड फिनाले के मंच से बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक बेहद खास और बड़ा वादा किया। उन्होंने साझा किया कि पावर स्टार पवन सिंह ने उनसे बिहार में फिल्म सिटी बनाने का आग्रह किया था। इस मांग पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने मंच से घोषणा की कि जिस जमीन को वह छू देंगे, वहीं पर शानदार फिल्म स्टूडियो का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री की इस घोषणा को सुनकर मंच पर बैठे पावर स्टार पवन सिंह ने हाथ जोड़कर उनका तहे दिल से धन्यवाद किया।

फिनाले का यह एपिसोड संगीत और मस्ती से पूरी तरह सराबोर रहने वाला है। सामने आए प्रोमो वीडियो में सभी सितारे जमकर थिरकते नजर आ रहे हैं। मंच पर जब पवन सिंह ने अपना सदाबहार और सुपरहिट ट्रैक ‘लॉलीपॉप लागेलु’ गाया, तो सामने बैठे तमाम सेलिब्रिटी झूमने पर मजबूर हो गए। इसके अलावा, इस शो का एक बड़ा आकर्षण लालू यादव का परिवार भी रहा।

भले ही तेज प्रताप यादव परिवार से अलग अपनी राह पर हैं, लेकिन इस शो के दौरान पूरा परिवार उनके साथ मजबूती से खड़ा नजर आया। ग्रैंड फिनाले में खुद लालू यादव ने शिरकत की, जबकि राबड़ी देवी ने वीडियो कॉल के जरिए अपने बेटे का उत्साह बढ़ाया। भोजपुरी गानों की धुनों पर आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और पाखी हेगड़े जैसी अभिनेत्रियों ने भी जमकर जलवे बिखेरे। जब इसका प्रोमो इतना दमदार और रोमांचक है, तो यह अंदाजा लगाना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि भोजपुरी सिनेमा की तमाम बड़ी हस्तियों से सजा यह ग्रैंड फिनाले एपिसोड कितना ऐतिहासिक और धमाकेदार होने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने में मदद के लिए तैयार भारत...कीव में एस जयशंकर का बड़ा बयान, बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे मध्यस्थता | CJP में पड़ी फूट, मनीष ब्रह्मभट्ट ने बनाई सीजेपी लोकतांत्रिक नाम से नई पार्टी, अभिजीत दीपके को बताया अरविंद केजरीवाल का पुतला | ड्राइवर-कंडक्टर का क्रिमिनल वेरिफिकेशन, पर्दा लगे बसों पर नजर...दिल्‍ली स्‍लीपर बस में गैंगरेप के बाद एक्शन में कानपुर पुलिस, 'ऑपरेशन अलर्ट’ शुरू | सफेद रंग की पर्ची, ‘म’ और ‘ज’ का अंतर...एनकाउंटर के 6 साल बाद भी नहीं बना विकास दुबे का डेथ सर्टिफिकेट, एक गलती से फंसी है बिकरू के डॉन की फाइल
Advertisement ×