पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल द्वारा थाना बजरिया का आकस्मिक निरीक्षण

कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा थाना बजरिया का आकस्मिक निरीक्षण कर थाना स्तर पर व्यवस्थाओं, अभिलेखों एवं कानून-व्यवस्था संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के दौरान निम्न बिंदुओं की जांच की गई।
थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालयीन व्यवस्था तथा पेयजल, विद्युत एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता। पुलिस बैरक एवं मैस की स्वच्छता, भोजन की गुणवत्ता, रसोई की साफ-सफाई तथा पुलिसकर्मियों हेतु उपलब्ध सुविधाओं की स्थिति।
आगंतुक कक्ष की व्यवस्था, जनसुनवाई की प्रक्रिया एवं आमजन के साथ पुलिसकर्मियों के व्यवहार की समीक्षा। महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति केन्द्र की कार्यप्रणाली एवं संबंधित अभिलेखों का निरीक्षण।
मालखाना एवं जब्त/बरामद माल के सुरक्षित एवं व्यवस्थित रख-रखाव की स्थिति का निरीक्षण। थाना अभिलेखों, रजिस्टरों, कम्प्यूटर कक्ष एवं ऑनलाइन कार्यों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा। सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं निगरानी व्यवस्था का निरीक्षण।
शस्त्रागार में रखे शस्त्र एवं कारतूस तथा दंगा-रोधी उपकरणों एवं पुलिस बल की तैयारियों की समीक्षा। लंबित प्रार्थना-पत्रों एवं विवेचनाओं के निस्तारण, गश्त व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण हेतु की जा रही कार्यवाही की समीक्षा। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त महोदय द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करते हुए थाना कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने तथा लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
भाग सकते हो लेकिन छिप नहीं सकते...सेना ने किया 'ऑपरेशन अशदार', पुंछ अटैक में शामिल आतंकी यासिर ढेर; पहलगाम हमले के बाद तस्वीर आई थी सामने | लोग मुझे निठल्ला कहते हैं...सांसद फंड खर्च ना होने पर कंगना रनौत ने अधिकारियों को लगाई फटकार, बोलीं- मुझसे अच्‍छी एक्टिंग तो आप लोग करते हो | सहारनपुर में बुलडोजर एक्शन, कलेक्ट्रेट परिसर में बनी मस्जिद को किया ध्वस्त; कोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई .......... Saharanpur Bulldozer Action: Mayawati भड़कीं, बोलीं- मस्जिदें गिराना ठीक नहीं | सहारनपुर में मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन से गरमाई सियासत, इकरा हसन के हाउस अरेस्ट पर भड़की सपा; अवधेश प्रसाद बोले- BJP को 2027 चुनाव महंगा पड़ने वाला है
Advertisement ×