- सभी दलों ने नेताओं ने अपने वोटरो को मजबूत करने के लिए शुरू की बैठके
- सरकारी अमला भी चुनावी तैयारियों को लेकर सजग, तैरिया शुरू
- इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन की फस्ट लेवल चेकिंग, डिलीट किया जायेगा ईवीएम में दर्ज पुराना डाटा
कानपुर। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही कानपुर नगर में चुनावी हलचल तेज हो गयी है। ऐसे स्थान जहां पार्टी के नेताओं का उठना-बैठना है वहां नेता और पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं का जमावडा लगने लगा है। सभी दलों ने अपने अपने वोटरो को मजबूत करने की भी कवायद को शुरू करते हुए रणनीति तैयार करने में लगे है। आला कमान के निर्देषो के अनुसार नेता काम कर रहे है। वोटरो को अपनी ओर खीचने के लिए हर संभव कोशशि की जा रही है।
विधानसभा चुनाव 2027 की सुगबुगाहट के बीच नगर की राजनीति में गरमा-गर्मी बढ रही है। मेस्टन रोड, कचहरी आदि स्थानों पर नेता व पार्टी अधिकारी विचार-विमर्श करते दिखाई देने लगे है। इसी के साथ निर्वाचन आयोजन ने भी चुनावी तैयारियों को शुरू कर दिया है और कानपुर जिले में चुनावी व्यवस्था को परखते हुए उसे चरणबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने का कार्य किया जा रहा है। दूसरी तरफ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के सामने ईवीएम में दर्ज पुराना चुनावी डाटा डिली किया जा येगा। इससे पहले इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन कीफस्र्ट लेवल चेकिंग की तैयारी शुरू कर दी गयी। यह नियम है कि ईवीएम से डाटा डिलीट होने के बाद 6 माह में चुनाव कराना होगा ऐसे में आगामी वर्ष के प्रथम माह में आचार संहिता लागू की जा सकती है।
