बारिश के कारण दर्दनाक हादसा, भरभरा कर गिरा कच्चा मकान 

  • हादसे में गिरने से पिता और 3 बेटियों की हुई मौत, एक गंभीर
कानपुर। नगर के साढ़ थाना क्षेत्र स्थित हिरनी गांव में रविवार सुबह  एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें बारिश से कमजोर हुआ एक कच्चा मकान अचानक भरभराकर ढह गया, जिससे घर में मौजूद पिता और उनकी चार बेटियां मलबे में दब गईं। इस हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बेटी गंभीर रूप से घायल है।
हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे सभी 5 लोगों को बाहर निकाला गया और पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने  मुकेश (45) और उनकी तीन बेटियों—माया (16), नीतू (12) व पल्लवी (7) को मृत घोषित कर दिया। वहीं सबसे बड़ी बेटी काजल (19) उर्फ लक्ष्मी की हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, काजल की शादी दिसंबर में एक सामूहिक सम्मेलन के जरिए तय हुई थी।
मृतक के चचेहरे भाई व परिजनों का कहना है कि हादसा होने के बाद साढ़ पुलिस को बार-बार फोन किया गया, लेकिन शुरुआत में फोन रिसीव नहीं हुआ। पुलिस के समय पर न पहुंचने के कारण ग्रामीणों को खुद ही रेस्क्यू चलाना पड़ा। यह बी बताया कि पतारा सीएचसी पहुंचने पर वहां डॉक्टर मौजूद नहीं थे, जिससे समय पर इलाज नहीं मिल सका। अगर समय पर इलाज मिलता तो शायद जान बचाई जा सकती थी। पीड़ित परिवार ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और लापरवाह जिम्मेदार अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सहारनपुर मस्जिद मामले में ASI की एंट्री, 20 फीट गहरे कुएं की जांच के लिए पहुंची टीम ............. Bihar: बाढ़ से 27 लाख प्रभावित, राहत शिविरों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीड़ितों संग खाया खाना | सत्य निकेतन हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, मकान मालिक समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार ........... ISRO सरकारी संगठन ही रहेगा, प्रमुख V Narayanan ने निजीकरण की आशंकाएं नकारीं | सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, MCD डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड ......... West Bengal में Durga Puja की महाअष्टमी पर शराब बिक्री और डीजे पर रोक | India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी
Advertisement ×