- विद्यार्थी जी की परंपरा के पत्रकार थे विष्णु त्रिपाठी
कानपुर। वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी पत्रकार शिरोमणि गणेश शंकर विद्यार्थी की परंपरा के पत्रकार थे, जिनकी पत्रकारिता आजीवन लोक कल्याण के लिए ही रह। कानपुर प्रेस क्लब में लेखक एवं वरिष्ठ पत्रकार विष्णु त्रिपाठी की जयंती का आयोजन किया गया। जयंती का आयोजन कानपुर प्रेस क्लब और प्रताप वैश्विक संस्थान द्वारा किया गया, जयंती सभा में पत्रकारों, साहित्यकारों और अधिवक्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके कृतित्व को याद किया।
सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार रमेश वर्मा ने की। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि विष्णु त्रिपाठी ने पत्रकारिता के साथ-साथ साहित्य के क्षेत्र में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। उनका जाना पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। जयंती सभा में डॉ. शिव कुमार दीक्षित, रामकिशोर वाजपेयी, रवींद्र पाटनी पूर्व महापौर, शांतनु त्रिपाठी, अजीत शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार पीयूष त्रिपाठी, वरिष्ठ पत्रकार अंजनी निगम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष गौरव सारस्वत, वरिष्ठ मंत्री मोहित दुबे, मंत्री शिवराज साहू, शिवानंद चतुर्वेदी, दिलदार अहमद, कुशाग्र पांडेय, अमित चौहान, सर्वेंद्र सिंह, अमित चौहान, सुरेश सविता, सतीश तिवारी, दीप कुमार, सचिन शर्मा, गजेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार, अधिवक्ता और साहित्य प्रेमी मौजूद रहे।
