स्वरूप नगर में सोमवार तड़के घर मे लगी आग

कानपुर। सोमवार तड़के  04:47बजे मिनी कंट्रोल से सूचना प्राप्त हुई कि स्वरूप नगर गैस्ट्रो लीवर रतन हॉस्पिटल थाना स्वरूप नगर के पास घर में आग लगी हुई और कई लोग फंसे हुए हैं,घटना की संवेदनशीलता के दृष्टिगत मुख्य अग्निशमन अधिकारी कानपुर नगर के निर्देशन में तत्काल फायर स्टेशन स्वरूप नगर घटना स्थल पर भेजा गया एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी  भी घटना स्थल के लिए निकल गए।।
आग की विकरालता देखते हुए फायर स्टेशन मीरपुर व फजलगंज से अतिरिक्त फायर टेंडर भेजे गए।।पूरे घर में आग लगी हुई थी तथा कई लोगों के साथ में 2 कुत्ते भी फंसे हुए थे,, पहुंचते ही अग्निशमन व रेस्क्यू कार्य प्रारम्भ किया गया, सामने से आग लगने के कारण पूरे घर में जहरीला धुआं होने के कारण प्रवेश मार्ग संभव नहीं था,जाने की जगह न होने के कारण बाहर लैडर लगाकर 3 लोगों को 2 nd फ्लोर से सुरक्षित  निकlलकर हॉस्पिटल भिजवाया गया।
आग में फंसे लोगों तथा दो कुत्ते को दूसरे छत पे सुरक्षित पहुंचाकर बाहर किया गया, सभी लोगों को सुरक्षित कर उनके जीवन को बचाया गया।।घटना के दौरान तत्परता के साथ आसपास के फ्लैट्स से भी सभी लोगों को सुरक्षित इवेक्यूएशन कराया गया।।आग को सीमित करते हुए पूर्ण रूप से बुझाया गया।।अग्निशमन विभाग कानपुर नगर द्वारा की गई त्वरित कार्यवाही से इस अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुए।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सहारनपुर मस्जिद मामले में ASI की एंट्री, 20 फीट गहरे कुएं की जांच के लिए पहुंची टीम ............. Bihar: बाढ़ से 27 लाख प्रभावित, राहत शिविरों में पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, पीड़ितों संग खाया खाना | सत्य निकेतन हादसे में पुलिस का बड़ा एक्शन, मकान मालिक समेत 3 लोगों को किया गिरफ्तार ........... ISRO सरकारी संगठन ही रहेगा, प्रमुख V Narayanan ने निजीकरण की आशंकाएं नकारीं | सत्य निकेतन हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7, CM रेखा गुप्ता का बड़ा एक्शन, MCD डिप्टी कमिश्नर समेत 5 अधिकारी सस्पेंड ......... West Bengal में Durga Puja की महाअष्टमी पर शराब बिक्री और डीजे पर रोक | India-Pakistan के बीच फिर से महासंग्राम ! UN Resolution के बाद Kashmir पर भारत के जवाब का विरोध करना पाकिस्तान को पड़ा भारी
Advertisement ×