दवा कारोबारी की हत्या के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

कानपुर। दवा कारोबारी की हत्या के मामले में गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों से पूछताछ के दौरान मृतक की बहू की भूमिका सामने आई है। जांच में पता चला है कि घटना की साजिश लगभग 15-20 दिन पूर्व रची गई थी और बहू ने ही अभियुक्तों को घर व सोसाइटी में प्रवेश कराने में मदद की थी।
एक अभियुक्त विशाल गौतम मृतक की दुकान पर लगभग 12-13 वर्षों से काम कर चुका था, जिसके कारण उसका परिवार से पूर्व से परिचय था और वह घरेलू कार्यों के लिए भी घर आता-जाता था। पूछताछ में लगभग 6 लाख रुपये देकर हत्या कराने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में घर में लगे कैमरों के कारण व्यक्तिगत स्वतंत्रता प्रभावित होने को घटना के पीछे एक कारण बताया गया है। प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत को ईरान ने दी बड़ी राहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से भारतीय जहाजों को गुजरने की दी छूट ........ Supreme Court ने दो बच्चों के नियम पर पुनर्विचार के लिए मामला बड़ी पीठ को भेजा | दिवाली से पहले अग्निवीरों को मोदी सरकार ने दिया तोहफा, सेवा 4 से बढ़ाकर 6 साल होगी, 25% नियमित सैनिक बनेंगे ............. 2 साल के विस्तार के बाद 75% Agniveer का क्या होगा, Pawan Khera ने पूछे सवाल |      ‘बेहयाई बतिया रहे हैं अखिलेश यादव...’, ओपी राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला, बोले- 'अली-अली' करने वाले आज बजरंगबली का ले रहे नाम | दिल्ली से चलता है पंजाब, सुबह 11 बजे उनके मुंह से शराब की बू आती थी, पंजाब CM पर राहुल गांधी ने लगाया गंभीर आरोप .......... Strait of Hormuz के पास भारतीय पोत पर हमला, Gujarat के नाविक की मौत
Advertisement ×