पुलिस पाठशाला एवं पब्लिक चौपाल के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम

कानपुर। 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर पुलिस महानिदेशक पीएसी के पत्र के सन्दर्भ में मानवीय कल्याणकारी कार्यों जैसे ग्रामों का विकास में पीएसी बल की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से  09.09.2026 को सेनानायक बी0बी0 चौरसिया की उपस्थिति में “ग्राम पंचायत सरसौल कानपुर नगर” में पुलिस पाठशाला एवं पब्लिक चौपाल का आयोजन किया गया।
चौपाल में ग्रामवासियों तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से बचाव, महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों की रोकथाम, महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकार, प्राकृतिक आपदाओं से बचाव तथा अन्य महत्वपूर्ण सुरक्षा एवं जन-जागरूकता विषयों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर सेनानायक महोदय द्वारा कहा गया कि पुलिस एवं जनता के मध्य बेहतर समन्वय, संवाद एवं विश्वास स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। ग्रामों के विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों में पीएसी बल की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विद्यालयों, महाविद्यालयों, चिकित्सालयों एवं अन्य महत्वपूर्ण संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जन-जागरूकता बढ़ाना, महिला एवं बालिका सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना, साइबर अपराधों से बचाव हेतु सतर्क करना, सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाना तथा पुलिस एवं जनता के मध्य विश्वास एवं सहयोग की भावना को और मजबूत करना रहा। उक्त कार्यक्रम में उपसेनानायक श्रीमती तनु उपाध्याय सहायक सेनानायक श्री सुधाकर मिश्र शिविरपाल श्री चंद्रेश्वर सहित वाहिनी के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर ..... Mayawati का BSP पर पूरा कंट्रोल: Akash Anand की वापसी के लिए रख दी बड़ी शर्त | 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े रहे CM उमर अब्दुल्ला, तो कांग्रेस को चुभ गई बात; BJP ने कांग्रेस को बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग | UP: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, अब सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, डिप्‍टी CM ने किया ऐलान .......... Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक | गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें ........ Pappu Yadav बोले- पटना में हाहाकार, जिंदगी बेहाल
Advertisement ×