बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरण मामले पर सीएमओ का कड़ा रुख

  • खबर भ्रामक, मिथ्या एवं तथ्यहीन : सीएमओ
कानपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने बताया कि कतिपय समाचार पत्रों एवं न्यूज़ चैनलों द्वारा बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने तथा उसके सेवन से बच्चों के बीमार होने संबंधी भ्रामक एवं मिथ्या सूचना प्रसारित की जा रही है, जिससे आमजन में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिधनू के चिकित्सा अधीक्षक द्वारा 9 सितंबर को उपलब्ध कराई गई तथ्यात्मक आख्या एवं विभागीय अभिलेखों की जांच में प्रसारित सूचना की पुष्टि नहीं हुई है।
 चिकित्सा अधीक्षक की आख्या के अनुसार 02 सितंबर 2026 को आयोजित बाढ़ राहत कैंप में Trimethoprim and Sulphamethoxazole IP सिरप का वितरण नहीं किया गया था विभागीय अभिलेखों के सत्यापन में पाया गया कि उक्त सिरप वर्ष 2025 में ड्रग वेयर हाउस, कानपुर नगर में प्राप्त हुआ था तथा मार्च 2025 तक इसकी आपूर्ति सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को कर दी गई थी।  वर्तमान में किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अथवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर संबंधित बैच की दवा उपलब्ध नहीं है।
 बाढ़ राहत के लिए बनाए गए स्टॉक रजिस्टर की जांच में भी उक्त सिरप की एक भी प्रविष्टि नहीं पाई गई प्रथम दृष्टया विभागीय जांच एवं उपलब्ध अभिलेखों में बाढ़ राहत शिविर में उक्त सिरप के वितरण की कोई पुष्टि अथवा तथ्यात्मक आधार नहीं मिला है मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हरीदत्त नेमी ने स्पष्ट किया कि उपलब्ध विभागीय अभिलेखों एवं चिकित्सा अधीक्षक की आख्या के आधार पर बाढ़ राहत शिविर में एक्सपायर्ड सिरप वितरित किए जाने संबंधी प्रसारित सूचना भ्रामक एवं तथ्यहीन है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
सत्य निकेतन हादसे के बाद एक्शन में MCD, लक्ष्मी नगर, पांडव नगर समेत कई इलाकें में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर ..... Mayawati का BSP पर पूरा कंट्रोल: Akash Anand की वापसी के लिए रख दी बड़ी शर्त | 'वंदे मातरम' के सम्मान में खड़े रहे CM उमर अब्दुल्ला, तो कांग्रेस को चुभ गई बात; BJP ने कांग्रेस को बताया 21वीं सदी की मुस्लिम लीग | UP: स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, अब सरकारी डॉक्टर 70 साल की उम्र तक दे सकेंगे सेवाएं, डिप्‍टी CM ने किया ऐलान .......... Manoj Jarange के आंदोलन के बीच Jalna में शराब बिक्री पर रोक | गुलजार सिंह की खुदकुशी पर पंजाब में सियासी बवाल, CM मान ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा- लाश पर राजनीति ना करें ........ Pappu Yadav बोले- पटना में हाहाकार, जिंदगी बेहाल
Advertisement ×