ग्रामीणों को मच्छरजनित एवं संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति किया गया जागरूक

  • डेंगू के मामलों पर तत्काल कार्रवाई, पांच स्थानों पर स्वास्थ्य शिविर
कानपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, कानपुर नगर के मौखिक निर्देशों के अनुपालन में नोडल अधिकारी (वीबीडी) डॉ. राजेश्वर सिंह, सहयोगी संस्था PATH के रीजनल कोऑर्डिनेटर डॉ. शिवकांत एवं जनपदीय टीम ने ब्लॉक भीतरगांव के ग्राम लाउली में डेंगू के लगातार सामने आ रहे मामलों के दृष्टिगत बुखार सर्वेक्षण, जांच, सोर्स रिडक्शन एवं अन्य निरोधात्मक गतिविधियों का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों को मच्छरजनित एवं संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया। ग्राम लाउली में मलेरिया निरीक्षक मंजीत कुमार यादव की टीम द्वारा सोर्स रिडक्शन, लार्वीसाइडल स्प्रे, बुखार सर्वेक्षण, इंडोर स्पेस स्प्रे, आवश्यक जांच एवं जनजागरूकता की कार्रवाई की गई।
ग्राम किशुनपुर में मच्छरों से बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए एक महिला को नोटिस जारी कर स्वास्थ्य शिक्षा दी गई। मेहरबान सिंह का पुरवा, ब्लॉक बिधनू तथा तात्या टोपे नगर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान द्वारा लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविरों एवं सोर्स रिडक्शन कार्यों की जानकारी ली गई। आश्रय स्थलों में रह रहे लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सावधानियों के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए। नगर निगम से समन्वय कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष रूप से शाम के समय फॉगिंग कराने के निर्देश भी दिए गए। सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ओआरएस पैकेट एवं क्लोरीन टैबलेट का वितरण किया गया।
जनपद के रायपुरवा, जाजमऊ, चुन्नीगंज, स्वरूपनगर एवं भीतरगांव क्षेत्र से डेंगू तथा पतारा क्षेत्र से मलेरिया का एक मामला सामने आया, जिस पर आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई पूरी कराई गई। विभिन्न क्षेत्रों में एंटमोलॉजिकल सर्वेक्षण, सोर्स रिडक्शन, लार्वानाशक छिड़काव, इंडोर स्पेस स्प्रे एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से घरों एवं आसपास पानी जमा न होने देने, जलभराव वाले स्थानों पर उचित रूप से लार्वानाशक उपाय कराने, मच्छररोधी क्रीम का प्रयोग करने तथा शरीर को अधिकांशतः कपड़ों से ढककर रखने की अपील की गई।
विभिन्न क्षेत्रों में कुल 990 घरों का सर्वेक्षण किया गया, जिनमें 25 घर लार्वा धनात्मक पाए गए तथा 37 घरों में लार्वा नष्ट कराया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नालियों में लार्वीसाइडल स्प्रे तथा अन्य निरोधात्मक गतिविधियां भी कराई गईं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के आश्रय स्थलों के आसपास 9 सितंबर की शाम फॉगिंग कराई गई।
ब्रह्म नगर ब्लॉक बिठूर, लाउली ब्लॉक भीतरगांव, भोती खेड़ा एवं बिहारीगंज ब्लॉक कल्याणपुर तथा मेहरबान सिंह का पुरवा ब्लॉक बिधनू में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें कुल 169 मरीजों को देखा गया और आवश्यक मलेरिया एवं डेंगू जांच की गई। डेंगू जांच के लिए 28 सैंपल एसएसएच लैब भेजे गए।
संचारी रोगों से संबंधित सूचना एवं जानकारी के लिए यूएचएम चिकित्सालय परेड स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर 0512-2333810 एवं 9335301096 तथा नगर निगम कंट्रोल रूम के नंबर 0512-2526004 एवं 2526005 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
मायावती के 'फ्री' करते ही आकाश आनंद को अखिलेश ने दिया ऑफर, बोले- 'आप ले आओ, हम सपा में ले लेंगे ................ Maharashtra में 10000 छात्रों ने बनाई मिट्टी की गणेश मूर्तियां | शी जिनपिंग के भारत दौरे पर सस्पेंस खत्म, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे चीन के राष्ट्रपति, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि .......... Vande Mataram विवाद: J-K CM Omar Abdullah ने Congress से बनाई दूरी | बिहार के हाजीपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद अफरा-तफरी; हादसे में 7 लोग घायल, 3 की हालत गंभीर .............. BJP महंगाई से ध्यान भटकाने के लिए बना रही सांप्रदायिक माहौल: Akhilesh Yadav | बंगाल से बड़ी खबर, TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के PA सुमित रॉय गिरफ्तार, जमीन घोटाला मामले में CID का एक्शन
Advertisement ×