कानपुर नगर, रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कानपुर सेंट्रल द्वारा रेलवे यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेशन परिसर में लगातार सतर्कता एवं निगरानी की जा रही है। यात्रियों से संबंधित शिकायतों एवं असुविधा के मामलों में आरपीएफ के द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित एवं नियमानुसार कार्रवाई की गई ।
आरपीएफ कानपुर सेंट्रल के स्टाफ द्वारा स्टेशन के दिल्ली छोर एफओबी पर गश्त एवं निगरानी के दौरान 08 किन्नरों को आपस में न्यूसेन्स करते हुए पाया गया। आरपीएफ स्टाफ के द्वारा उन्हें समझाते हुए रेलवे परिसर में यात्रियों को असुविधा उत्पन्न न करने तथा अनुशासन बनाए रखने के लिए चेतावनी दी गयी लेकिन उसके बावजूद भी ना मानने पर यात्रियों की सुविधा एवं रेलवे परिसर में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने के दृष्टिगत आरपीएफ द्वारा आठो किन्नरों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए सभी को हिरासत में लिया गया तथा उनके विरुद्ध धारा 145 रेल अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की गई। इस संबंध में कुल 08 प्रकरण पंजीकृत किए गए।
आरपीएफ कानपुर सेंट्रल यात्रियों की सुरक्षा, सम्मान एवं सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेलवे परिसर में अनुशासन बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। यात्रियों को किसी भी प्रकार की असुविधा, न्यूसेन्स अथवा सुरक्षा संबंधी समस्या होने पर तत्काल आरपीएफ/रेलवे हेल्पलाइन अथवा निकटतम आरपीएफ कर्मी को सूचित करने की अपील की । कहा गया यात्री सुविधा, यात्री सुरक्षा और सम्मानजनक यात्रा — आरपीएफ कानपुर सेंट्रल की सर्वोच्च प्राथमिकता है ।
