शहर की सड़कों का मंडलायुक्त ने किया निरीक्षण, दो दिन में पैचवर्क पूरा करने के निर्देश

  • रामादेवी से आईआईटी तक प्रमुख मार्गों का लिया जायजा, खराब सड़क मिलने पर एनएच खंड के अधिशासी अभियंता को फटकार
कानपुर। मंडलायुक्त के. विजयेंद्र पांडियन ने शहर के प्रमुख मार्गों का स्थलीय निरीक्षण कर सड़कों की स्थिति और आवागमन की व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने रामादेवी से आईआईटी मार्ग, मैनावती मार्ग, सिंहपुर से कल्याणपुर मार्ग तथा स्वरूप नगर-नवाबगंज मार्ग सहित शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़कों की वर्तमान स्थिति, क्षतिग्रस्त हिस्सों और विभिन्न स्थानों पर आवश्यक पैचवर्क का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी एनएच खंड से संबंधित मार्गों पर आवश्यक पैचवर्क नहीं होने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अभियंता ए.के. जयंत को फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि संबंधित मार्गों पर पैचवर्क का कार्य युद्धस्तर पर कराया जाए और प्रत्येक दशा में दो दिन के भीतर कार्य पूर्ण कर सड़कों को मोटरेबल बनाया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्गों पर गड्ढों और क्षतिग्रस्त हिस्सों के कारण यातायात प्रभावित नहीं होना चाहिए।
मंडलायुक्त ने नगर निगम के अधिकारियों को भी शहर की प्रमुख सड़कों की स्थिति तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधीन आने वाले मार्गों का निरीक्षण कर जहां भी गड्ढे अथवा क्षतिग्रस्त हिस्से हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर पैचवर्क कराया जाए। सड़कों को केवल औपचारिक रूप से गड्ढामुक्त करने के बजाय इस प्रकार दुरुस्त किया जाए कि वे आवागमन के लिए पूरी तरह सुगम एवं मोटरेबल हों।
उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि प्रमुख मार्गों पर पैचवर्क एवं मरम्मत के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिन स्थानों पर सड़क की स्थिति खराब है, वहां तत्काल कार्य प्रारंभ कराया जाए और कार्य की गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए।
मंडलायुक्त ने कहा कि शहर की सड़कों को बेहतर स्थिति में रखना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। आमजन को आवागमन में असुविधा न हो, इसके लिए पीडब्ल्यूडी, एनएच खंड और नगर निगम अपने-अपने अधीन मार्गों पर आवश्यक मरम्मत एवं पैचवर्क का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
प्रधानमंत्री और रूसी राष्ट्रपति की भारत मंडपम् में मुलाकात, PM मोदी ने पुतिन को भेंट किया तमिल ग्रंथ .............. Kolkata Police ने Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने पर Congress नेता को किया गिरफ्तार | कानपुर में फर्जी कंपनी बनाकर पान मसाला तैयार करने के खेल का भंडाफोड़, SGST के छापे में मशीनें, तंबाकू और ब्रांडेड रैपर बरामद ........ Mayawati ने SP पर कसा तंज, नीला रंग अपनाने से सोच नहीं बदलने वाली | ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर में 3 बच्चे समेत 8 लोगों की मौत, महाराष्ट्र के भंडारा में भीषण सड़क हादसा; कई घायल .... पंजाब के स्कूलों पर Kejriwal का CJP को धन्यवाद, कहा- कमियों का तुरंत समाधान करेंगे | राजनितिक अनिश्चितताओं के बीच आज दुनिया सबसे जटिल दौर से गुजर रही है, इन चुनौतियों के प्रति ब्रिक्स की क्या प्रतिक्रिया है? पेजेशकियान ने उठाए सवाल
Advertisement ×