दहशत का पर्याय बना हुआ मगरमच्छ पकड़ा गया

कानपुर। चौबेपुर थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से घूम रहे मगरमच्छ ने ग्रामीणों में दहशत फैला रखी थी।  वन विभाग की टीम ने देर रात सफलता पूर्वक पकड़ लिया है। हरदासपुर गांव के पास हुए इस रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान स्थानीय पुलिस भी व्यवस्था संभालने के लिए मौके पर मौजूद रही। मगरमच्छ को सबसे पहले रंजीतपुर राजवाहा में देखा गया था, जिसके बाद आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया।  इसके बाद रौतापुर गांव में भी मगरमच्छ की मौजूदगी की खबर आई।
लगातार अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में भारी दहशत थी और लोग पानी के स्रोतों व खेतों की ओर जाने से कतरा रहे थे। ग्रामीणों की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने संभावित इलाकों में निगरानी शुरू की। देर रात हरदासपुर गांव के पास मगरमच्छ दिखाई देने पर टीम ने सावधानीपूर्वक उसे काबू में कर लिया। मगरमच्छ पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की साथ ही उन्हें सतर्कता बरतने को कहा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
BRICS समिट में PM मोदी का कूटनीतिक 'मैराथन': 3 दिनों में दुनिया के 15 राष्ट्राध्यक्षों संग की द्विपक्षीय वार्ता ................... Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने के आरोप में Congress नेता आशुतोष चटर्जी तलब | 'ताकतवर होने से कोई सही नहीं हो जाता': जिनपिंग का पश्चिमी देशों को संदेश, ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर ............. Ajith Kumar से गले मिले CM Vijay तो मचा सियासी बवाल, DMK ने कसा तंज | क्या बीमार हैं शी जिनपिंग या कुछ और? PM मोदी ने बीच में भाषण रोक पूछा चीनी राष्‍ट्रपति का हाल, डिनर में भी नहीं हुए थे शामिल .... BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh | चीन की तरफ से दोस्ती का हाथ... रविशंकर प्रसाद ने BRICS की सफलता पर PM मोदी को दी बधाई, मायावती ने विश्व मंच पर पहलगाम के जिक्र को बताया अहम
Advertisement ×