कानपुर में अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं : अमिताभ बाजपेई

कानपुर। आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई  ने काकादेव स्थित मृतक व्यापारी अमित कुमार गुप्ता के आवास पर पहुँचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी। परिजनों ने बताया कि घटना के 4 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी जांच करने या सांत्वना देने तक उनके घर नहीं पहुंचा है, जिससे परिवार में भारी आक्रोश है।
विधायक ने कहा कि यह बेहद शर्मनाक है कि पांडुनगर चौकी से मात्र 300 मीटर दूर बीच सड़क पर एक कारोबारी को 30 मिनट तक पीटा जाता रहा और पुलिस को भनक तक नहीं लगी। इससे भी ज्यादा शर्म की बात यह है कि जघन्य अपराधी वारदात के बाद बेखौफ होकर वीडियो जारी कर रहे हैं, उन्हें पुलिस का कोई डर नहीं है। ऐसा लगता है जैसे पुलिस का उन पर हाथ है। यह घटना बताती है कि कानपुर में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
विधायक ने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद का आश्वासन देते हुए मांग की सभी जघन्य अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी हो। पीड़ित परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता दी जाए। मामले की जांच उच्चाधिकारियों द्वारा कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो। इस अवसर पर सपा नेता सम्राट विकास यादव, नीरज सिंह, कृष्णा शर्मा,  वीरेंद्र त्रिपाठी, वरूण जायसवाल, विकास कनौजिया, चेतन पांडे सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
BRICS समिट में PM मोदी का कूटनीतिक 'मैराथन': 3 दिनों में दुनिया के 15 राष्ट्राध्यक्षों संग की द्विपक्षीय वार्ता ................... Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने के आरोप में Congress नेता आशुतोष चटर्जी तलब | 'ताकतवर होने से कोई सही नहीं हो जाता': जिनपिंग का पश्चिमी देशों को संदेश, ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर ............. Ajith Kumar से गले मिले CM Vijay तो मचा सियासी बवाल, DMK ने कसा तंज | क्या बीमार हैं शी जिनपिंग या कुछ और? PM मोदी ने बीच में भाषण रोक पूछा चीनी राष्‍ट्रपति का हाल, डिनर में भी नहीं हुए थे शामिल .... BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh | चीन की तरफ से दोस्ती का हाथ... रविशंकर प्रसाद ने BRICS की सफलता पर PM मोदी को दी बधाई, मायावती ने विश्व मंच पर पहलगाम के जिक्र को बताया अहम
Advertisement ×