काकादेव में व्यवसायी के साथ मारपीट करने वाले अभियुक्त के दोनों पैरों में पुलिस ने मारी गोली 

कानपुर। पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि 5 सितम्बर 2026 को थाना काकादेव क्षेत्र में अमित कुमार नामक व्यवसायी के साथ मारपीट की घटना हुई थी, जिनकी उपचार के दौरान 8 सितम्बर 2026 को मृत्यु हो गई। प्रकरण में अभियोग पंजीकृत कर सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य संकलित किए गए, जिसके आधार पर 04 अभियुक्तों के नाम प्रकाश में आए। मुख्य अभियुक्त संजय ढाबा, जिसके विरुद्ध 50 से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं, की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की 04 टीमें लगातार प्रयासरत थीं।
आज पुलिस टीम द्वारा उसे रोकने का प्रयास किया गया तो अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा एक पत्रकार द्वारा सोशल मीडिया पर स्वयं को निर्दोष बताते हुए वीडियो प्रसारित करने की सलाह दिए जाने की बात बताई गई है। उक्त तथ्य की भी विवेचना की जा रही है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमें लगातार प्रयासरत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Breaking News
BRICS समिट में PM मोदी का कूटनीतिक 'मैराथन': 3 दिनों में दुनिया के 15 राष्ट्राध्यक्षों संग की द्विपक्षीय वार्ता ................... Bageshwar Baba की तस्वीर जलाने के आरोप में Congress नेता आशुतोष चटर्जी तलब | 'ताकतवर होने से कोई सही नहीं हो जाता': जिनपिंग का पश्चिमी देशों को संदेश, ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर ............. Ajith Kumar से गले मिले CM Vijay तो मचा सियासी बवाल, DMK ने कसा तंज | क्या बीमार हैं शी जिनपिंग या कुछ और? PM मोदी ने बीच में भाषण रोक पूछा चीनी राष्‍ट्रपति का हाल, डिनर में भी नहीं हुए थे शामिल .... BJP सरकार मनमाने ढंग से काम कर विपक्ष पर लगा रही झूठे मुकदमे: Akhilesh | चीन की तरफ से दोस्ती का हाथ... रविशंकर प्रसाद ने BRICS की सफलता पर PM मोदी को दी बधाई, मायावती ने विश्व मंच पर पहलगाम के जिक्र को बताया अहम
Advertisement ×