कानपुर। UPI भुगतान पर लगाए जा रहे चार्ज के विरोध में कानपुर महानगर कांग्रेस द्वारा शिवाला बाजार में दुकानदार और आमजन के बीच विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व महानगर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने किया। विरोध में जोरदार नारेबाजी की। भाड़ी पुलिस बल तैनात रही।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आरोप लगाया कि नए नियमों के माध्यम से छोटे दुकानदारों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने की तैयारी की जा रही है। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा को आमजन और दुकानदार विरोधी बताते हुए कहा कि पहले से महंगाई और आर्थिक दबाव झेल रहे छोटे व्यापारियों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त चार्ज उनकी मुश्किलें बढ़ाएगा।
जिलाध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि डिजिटल भुगतान आज आम जनता और छोटे दुकानदारों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। ऐसे में UPI लेन-देन पर अतिरिक्त शुल्क का भार डालना छोटे व्यापारियों और आम उपभोक्ताओं के हित में नहीं है। उन्होंने मांग की कि सरकार इस व्यवस्था पर तत्काल पुनर्विचार करे और आम जनता तथा छोटे दुकानदारों पर पड़ने वाले अतिरिक्त आर्थिक बोझ को समाप्त करे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से UPI चार्ज वापस लेने और छोटे दुकानदारों एवं आम उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग की। पवन गुप्ता, शंकरदत्त मिश्रा, नरेश पाठक, इखलाख डेविड, हरीश बाजपेई, राजकिशोर वर्मा, कृपेश त्रिपाठी, रवि बाजपेई, जावेद उस्मानी, राकेश साहू, विनय पांडे, मुकेश कन्नौजिया, फजल अमीर, अजय सिंह, शांतनु दीक्षित, रामजी दुबे, धर्मेंद्र सिंह, जीतेंद्र ब्रह्म, दिनेश सिंह, अमिताभ मिश्रा, सजल तिवारी, विनोद अवस्थी, मेराज अहमद आदि थे।
